{"_id":"58f3ac954f1c1b1874470b80","slug":"meena-bazar-women-s-favorite-choice","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना बाजार महिलाओं की खास पसंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना बाजार महिलाओं की खास पसंद
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
market
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी मेले में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का रेला
नगर के प्रसिद्ध देवी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। श्रद्धालु परिवार मातारानी के दर्शन करने के साथ ही मेले का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। खेरे वाली देवी मां के दरबार में कस्बे के अलावा देहात तथा दूरदराज क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रतिदिन पहुंचकर दर्शन कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। मेले में लगे काठ, नखासे, पत्थर बाजार, दरी कालीन बाजार तथा संदूक एवं कुठिया बाजार में पहुंचकर लोग जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। मेले का मीना बाजार महिलाओं की खास पसंद बना हुआ है, वहीं मेले में लगे फास्ट फूड कार्नर, कुल्फी, सॉफ्टी तथा चाट पकौड़ी के स्टाल बच्चों की पसंद बने हुए हैं। मेले में लगे झूले, क्रोकोडॉयल, ब्रेक डांस झूला तथा काला जादू, मौत का कुंआ भी आकर्षण का केंद्र बने हैं।
मां के दरबार में प्रतिदिन हो रहे भजन-कीर्तन
मेले के दौरान मातारानी के मंदिर पर प्रतिदिन भजन कीर्तन का आयोजन होता है। नगर के प्रसिद्ध अमावस्या कीर्तन मंडल के सौजन्य से मंदिर पर दूरदराज से भजन कीर्तन मंडल आकर सारी रात मातारानी का गुणगान करते हैं। साधू संतों की टोलियां भी भजन कीर्तन में बढ़-चढ़ कर भाग लेती हैं। वहीं मां के भक्त मुरादे पूरी होने पर नित्य भंडारा भी कर रहे हैं। जो मेले के समापन तक अनवरत रूप से चलता रहता है।