फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Medical College of OPD opening 20

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का उद्घाटन 20 को

Fri, 16 Oct 2015 11:30 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 16 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Medical College of OPD opening 20
गुनौरा वाजिदपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का 20 अक्तूबर को सांसद धर्मेंद्र यादव उद्घाटन करेंगे। कई बार उद्घाटन की तिथि निश्चित होने के बाद किसी न किसी कारण टालमटोल हो जाने तथा जनता की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए अब यह तारीख घोषित की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि इस संबंध में शासन स्तर पर आयोजित बैठक में उद्घाटन को लेकर गहन मंथन किया गया और तय किया गया कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का उद्घाटन करा दिया जाए। इसमें निर्माणदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर एसवी रस्तोगी, नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव को भी इस बैठक में लखनऊ बुलाया गया था। प्रोजेक्ट मैनेजर एसवी रस्तोगी ने बताया कि पहले मेडिकल अधिकारियों में पंचायत चुनाव की वजह से इसके उद्घाटन को लेकर शंकाएं थीं। शासन स्तर पर बात करने के बाद इन शंकाओं को दूर कर दिया गया है, ओपीडी का उद्घाटन 20 अक्तूबर को सांसद धर्मेंद्र यादव करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed