फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   medical

दवाओं का बुरा हाल...पर, गंजों के सिर पर बाल उगाएगा जिला अस्पताल

Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
medical
बदायूं। भले ही जिला अस्पताल में एंटी रैवीज वैक्सीन, दर्द, सूजन, एंटीबायोटिक आदि जैसी जरूरी दवाओं की किल्लत हो लेकिन गंजों के सिर में बाल उगाने का तेल यहां जरूर मिल जाएगा। दरअसल, बिना मांग के राजकीय मेडिकल कॉलेज ने जिला अस्पताल को सिर पर बाल उगाने का तेल दे दिया है। बताते हैं कि बाजार में इस तरह के तेल की 75 एमएल की एक शीशी की कीमत करीब 800 रुपये है। तेल को मरीजों में वितरित करने के लिए अस्पताल प्रशासन पसोपेश में है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जरूरी दवाओं की करीब एक महीने से किल्लत चल रही थी। यहां एआरवी तीन महीने से नहीं है। यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से दवाओं की आपूर्ति न मिलने की वजह से मरीजों को पांच के स्थान पर तीन और तीन के स्थान पर दो दिन की दवा दी जा रही थी। सरकारी अस्पतालों में दवाओं की किल्लत को देखते हुए सीएमओ के स्तर से जनहित में राजकीय मेडिकल कॉलेज से उधार में दवाएं मांगी गईं। राजकीय मेडिकल कॉलेज इसके लिए तैयार हो गया। जिला अस्पताल को तो दवाएं उपलब्ध करा दी गईं। एक दो दिन में सीएचसी, पीएचसी को भी दवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी, लेकिन खास बात ये है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज ने जरूरी दवाओं के साथ गैर जरूरी सिर पर बाल उगाने का तेल भी जिला अस्पताल को साथ में दिया है। फिलहाल इसकी 50 शीशी दी गई हैं। जिला अस्पताल में इस तरह का कोई विशेषज्ञ भी नहीं है, जो इस तेल को लिख सके। बाल उगाने का तेल पहली बार दवा स्टोर में आया है। अब इसके वितरण को लेकर पसोपेश बना हुआ है। सवाल उठ रहा है कि इस महंगे तेल का वितरण किसको और किस डॉक्टर की सलाह पर किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरवी लेने लखनऊ गए स्वास्थ्य विभाग के कर्मी खाली हाथ लौटे
- जिले के सरकारी अस्पतालों में करीब तीन महीने से कुत्ता और बंदर के काटने पर लगाई जाने वाली एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है। बार-बार डिमांड भेजे जाने के बाद भी यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन एआरवी की सप्लाई नहीं दे रहा। सीएमओ के स्तर से एआरवी के लिए ज्यादा दबाव बनाया गया तो यूपीएमएससी के अफसरों ने बदायूं से कर्मचारियों को भेजकर यूपीएमएससी मुख्यालय से एआरवी मंगा लेने को कह दिया। इसके बाद बदायूं से कर्मचारियों को एआरवी लेने लखनऊ भेजा गया। वहां से कर्मचारी खाली हाथ लौट आए हैं। उनको एआरवी उपलब्ध ही नहीं कराई गई। कह दिया गया कि जल्द सप्लाई भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 दवाओं की मांग, 11 की आधी-अधूरी सप्लाई भेजी
जिला अस्पताल में कई जरूरी दवाओं की किल्लत है। अस्पताल प्रशासन ने जरूरतों को पूरा करने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज से दवाएं उधार ली हैं। जिला अस्पताल की ओर से यूपीएमएससी को लगातार 27 दवाओं की कमी बताते हुए डिमांड भेजी जा रही है। कारपोरेशन ने जिला अस्पताल को अब 11 दवाओं की सप्लाई भेजी है। गौर करने वाली बात यह है कि जितनी दवाओं की डिमांड की गई थी उतनी दवाएं नहीं दी गई हैं। कह दिया गया है कि बाकी डिमांड की बाद में सप्लाई की जाएगी।

कुछ जरूरी दवाएं राजकीय मेडिकल कॉलेज से मांगी गई हैं। एक दो दिन में दवाएं मिल जाएंगी। जिला अस्पताल को दवाएं मिल गई हैं। जरूरी दवाओं की ही सूची दी गई थी। बाल उगाने के तेल के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।
- डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed