{"_id":"7beeeac4d6364cf19b0beee1d5b64eb1","slug":"medal-by-giving-children-honored-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडल देकर बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडल देकर बच्चों को किया सम्मानित
बदायूं
Updated Mon, 22 Feb 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल का 159वां जन्मदिवस चिंतन और लेडी बेडेन पावेल का सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। दोनों के चित्र पर जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रेष्ठ स्थान पाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल से सम्मनित किया गया।
जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि लार्ड बेडेन पावेल ने दुनियां को स्काउटिंग की शिक्षा दी। जो खेल-खेल में आज भी दुनियां भर के बच्चों को जीवन जीने की कला सिखा रही है। विश्व पटल पर जब भी प्राकृतिक आपदाएं आती हैं, ये बच्चे जी-जान से गरीब-असहाय लोगों सहायता करने के लिए तैयार रहते हैं।
राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त जगदीश चंद्र पांडेय और मोहम्मद असरार अहमद ने कहा कि स्काउटिंग विश्व का बच्चों का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है, जो दूसरों की नि:स्वार्थ सेवा के लिए समर्पित है। जिला स्काउट कमिश्नर अजय पाल सिंह, श्रीश शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग कला बच्चों में देशभक्ति की ऊर्जा भरती है। गायत्री परिवार के सुरेंद्र नाथ शर्मा, सीपी शर्मा, मनोज कुमार ने विचार व्यक्त किए। जिला सचिव विनय कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्काउट-गाइड बच्चों को रंगोली और देशभक्ति गीतों के लिए जिला मुख्यायुक्त ने प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर गिरधारी सिंह, माधव सिंह शाक्य, कमलेश, डॉ उमा सिंह गौर, ईशा वार्ष्णेय, बोधेंद्र, शिवोहम, ओम पाल सिंह, प्रिंस, अर्पण शर्मा, विमन यादव, नीलम यादव, प्राची आदि मौजूद रहीं। संचालन जिला संगठन कमिश्नर प्रवेश कुमार सिंह राठौर ने किया।