{"_id":"55cfc6df3473e5012c0e1e5724a05a60","slug":"meat-shops-opened-the-performance-by-the-people-of-lakshmipur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट की दुकानें खुलने पर लक्ष्मीपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट की दुकानें खुलने पर लक्ष्मीपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन
दबतोरी (बदायूं)
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील दिवस के मौके पर गांव लक्ष्मीपुर के तमाम लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन कर गांव में सात मीट की दुकानों को लाइसेंस दिए जाने का विरोध किया। लाइसेंस देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। कहा कि गांव में स्लेटर हाउस को भी उसी अधिकारी ने अनुमति दी, जिसने इन दुकानों को अनुमति प्रदान की है। एक छोटे गांव में सात मीट की दुकानों को एक साथ लाइसेंस दिया जाना संबंधित अधिकारी द्वारा आर्थिक लाभ ही कारण है।
प्रदर्शन करने वाले गांव वालों का कहना था कि गांव में हिंदू धर्म के लोगों के धार्मिक जुलूस भी इन मार्गों से निकलते हैं। इससे टकराव की स्थिति पैदा होगी। इस संबंध में 21 अगस्त तक मीट की दुकानें निरस्त कराए जाने और दुकानों का लाइसेंस देने वाले के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग भी की गई। गांव वालों ने आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस काम के लिए मोटी रकम ली है। यही वजह है कि पुलिस की बिना रिपोर्ट के लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में कल्लू, सालिग राम, चौखे लाल, धर्मपाल, ताराचंद्र, ओम प्रकाश, महेंद्र, तोताराम आदि बड़ी तादाद में गांव के लोग मौजूद रहे।