{"_id":"58d971cd4f1c1b027c63e85e","slug":"measles-spread-in-wazirganj-many-people-are-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज में फैला खसरा, कई लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीरगंज में फैला खसरा, कई लोग बीमार
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
वजीरगंज नगर में एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। वार्ड नंबर दो में अब तक एक दर्जन से अधिक बच्चे तथा बड़े खसरे की चपेट में हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। जबकि लोगों में खसरे का खौफ है। एक सप्ताह से खसरे का असर है। एक वार्ड से शुरू हुए खसरे ने अब अन्य वार्डों में भी पैर फैलाना शुरू कर दिया है। अब तक दर्जन भर से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। कस्बे के वार्ड नंबर छह के सोहन नगर कॉलोनी में सबसे पहले भाजपा नेता प्रेम कमल वार्ष्णेय की चार वर्षीय पोती राधा पुत्री सचिन खसरे की चपेट में है। इसके बाद उन्हीं के घर में किराए पर रह रहे बदन सिंह तथा उनकी पत्नी गुड्डो देवी, 10 वर्षीय पुत्र करन को खसरे ने अपनी चपेट में ले लिया। कस्बे के ही वार्ड नंबर पांच निवासी मोहल्ला बघौल में प्रेमवती पुत्री लल्ला सिंह, हेमलता पुत्री डाल सिंह, हरजीत पुत्र डाल सिंह, शिवा पुत्र महेश सिंह, लखन पुत्र छवि लाल, भूमि पुत्री लखन, शिवानी पुत्री श्योराज सिंह समेत कई अन्य बच्चे भी खसरे से पीड़ित हैं। दिन-प्रतिदिन खसरे के मरीजों की संख्या बढ़ने से लोग इस बीमारी से खासे भयभीत हैं, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से खसरे के प्रकोप को रोकने को कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया गया है। इस वजह से लोगों में सेहत महकमे के प्रति रोष भी है।
विज्ञापन