फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mausam

वायु की गुणवत्ता में सुधार, अगले सप्ताह के अंत तक फिर बारिश के आसार

Sun, 07 Feb 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
mausam
बदायूं। मौसम शनिवार को पूरी तरह से खुशनुमा बना रहा। दिन की शुरुआत साफ आसमान और कड़क धूप के साथ हुई। तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ, लेकिन शुक्रवार के मुकाबले मौसम ज्यादा अनुकूल रहा। पूरा दिन अच्छी धूप खिली, शाम को भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई। सर्द हवा का प्रकोप भी पूरी तरह से थमा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह के अंत तक एक बार फिर से बारिश का पूर्वानुमान बन रहा है।
विज्ञापन

जनवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम काफी खराब रहा था। मौसम विशेषज्ञों ने फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम साफ होने और सप्ताह खत्म होने तक बारिश का पूर्वानुमान जताया था। एक फरवरी से ही मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। अच्छी धूप खिलने से तापमान में इजाफा हुआ इससे लोगों को शीत लहर से राहत मिली। दो दिन पहले बृहस्पतिवार को सुबह, दोपहर और रात में बारिश जरूरी हुई, लेकिन तापमान में विशेष गिरावट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद शुक्रवार को भी धूप खिली। हालांकि, कुछ समय आसमान में बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार से मंगलवार तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने और धूप खिलने का पूर्वानुमान है, लेकिन इसके बाद एक बार फिर से आसमान में बादल छाने और बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुुसार बृहस्पतिवार को दिन और रात में बारिश के बाद वायु की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। वायु मंडल में जमे धुंध और धुआं के सूक्ष्म कण बारिश की बूंदों के साथ जमीन पर आ गए हैं। ऐसे में लगातार तीन दिन धूप खिलने से फरवरी के दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान लोगों को दोपहर के वक्त धूप में गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed