फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maurya-Shakya attempts to increase 'confidence' among voters

मौर्य-शाक्य मतदाताओं में ‘विश्वास’ बढ़ाने की कोशिश

Tue, 28 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Maurya-Shakya attempts to increase 'confidence' among voters
उझानी में भाजपा की जन विश्वास यात्रा में जनता का अभिवादन करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य औ? - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा का पहला दिन बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रणनीति के लिहाज से काफी अहम रहा। गंगा के तट से शुरुआत हुई तो यात्रा में शामिल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा की अगुवाई में काफिले के साथ भीड़ भी बढ़ती चली गई। संदेश तो जनता के विश्वास का रहा लेकिन जन के साथ पार्टी की नजर खास अहमियत रखने वाले मौर्य-शाक्य वोटरों पर ज्यादा दिखी।
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक संख्या मुस्लिमों की है। इसके बाद महज दो-तीन हजार के अंतर से ठाकुर और मौर्य-शाक्य वोटर चुनावी राजनीति में अपना दखल रखते हैं। चुनावी रणनीतिकार अच्छी तरह जानते हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में मौर्य-शाक्य वोटरों ने भाजपा का काफी हद तक साथ दिया था। इस बार चुनावी बिगुल फुंकते ही सपा का महान दल से गठबंधन हुआ फिर महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने अपने बेटे चंद्रप्रकाश मौर्य को गठबंधन का प्रत्याशी होने का दावा कर दिया। चूंकि महान दल का वोट बैंक ज्यादातर मौर्य-शाक्य ही रहा है, इसलिए इस जाति के वोटरों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए मौर्य को यहां लाया गया। संवाद
विज्ञापन

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का नाम लेकर परिचय कराया
जन विश्वास यात्रा के दौरान कछला से लेकर उझानी तक रथ पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ सवार केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमकर हौसला बढ़ाया। रास्ते में उन्हें जहां भी लगा तो मालाएं उछालने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नाम लेकर उनकी ओर उप मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। बीएल वर्मा की घंटाघर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रति अटूट आस्था है। महंत, प्रसाद लेकर रथ पर पहुंचे तो उप मुख्यमंत्री मंदिर के सामने नतमस्तक हुए फिर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed