फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mathuriya gate

रखी मथुरिया गेट की नींव

Mon, 17 Aug 2015 12:04 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 17 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के कई बार पालिकाध्यक्ष रहे स्व. ओमप्रकाश मथुरिया के नाम पर विधायक/ चेयरमैन वक्फ विकास निगम आबिद रजा एवं चेयरमैन फात्मा रजा ने नींव में ईंटें रखकर निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

शहर के खैराती चौक से रजी चौक को जाने वाले मार्ग पर रजा और चेयरमैन ने संयुक्त शिलान्यास किया। स्व. मथुरिया की पत्नी कुंती मथुरिया भी मौजूद रहीं। अतिथियों का साहू समाज के लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व चेयरमैन स्व. ओमप्रकाश मथुरिया के जन्मदिन के मौके पर उनको याद किया। विधायक ने लोगों की मांग पर आरओ लगवाने और सड़क का नाम रखने का प्रस्ताव उनकी पुण्यतिथि पर पूरे किए जाने का आश्वासन दिया। एक प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि मथुरिया के राजनीतिक गुरू स्व. कृष्णस्वरूप वैश्य की मूर्ति लगाने की उनकी तमन्ना परिवार वालों और अन्य के प्रस्ताव पर पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद अमर सिंह, अबूबक्र, सुनील गुप्ता, वेदप्रकाश साहू, स्व. मथुरिया की बेटी प्रियंका, वंदना आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर आनंद बाबू साहू, सोहनलाल साहू, बीडी मथुरिया, राजेंद्र मथुरिया, आनंद मथुरिया, विजय साहू, संजीव साहू, कैलाश साहू, परमेश्वरी साहू, सनी साहू, आरएन राठौर आदि मौजूद रहे। संचालन डा. रामबहादुर व्यथित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed