{"_id":"695ac1f7796cf9ed770aff5a","slug":"mathura-highway-toll-will-have-to-be-paid-at-two-locations-between-badaun-and-bareilly-badaun-news-c-123-1-bdn1036-154270-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा हाईवे : बदायूं व बरेली के बीच दो जगह देना होगा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा हाईवे : बदायूं व बरेली के बीच दो जगह देना होगा टोल
विज्ञापन
बदायूं शहर के पास से निकल रहा निर्माणधीन बरेली- मथुरा हाईवे। संवाद
बदायूं। बरेली–मथुरा नेशनल हाईवे के फेज-फोर में बरेली–बदायूं खंड पर निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। बरेली–बदायूं खंड पर टोल प्लाजा के लिए स्थान भी तय कर लिए गए हैं। बदायूं के कछला और बरेली के देवचरा के पास टोल प्लाजा बनाया जाएगा। ऐसे में बरेली जाने वाले लोगों को दो जगहों पर टोल प्लाजा से होकर निकलना पड़ेगा। अब तक इस मार्ग पर कोई टोल नहीं है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अनुसार, बरेली–मथुरा नेशनल हाईवे की कुल लंबाई 228 किलोमीटर है, जिसे वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 7,700 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में चार चरणों में काम चल रहा है। मथुरा से कासगंज के बीच लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कासगंज से बदायूं के बीच भी 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है। अब फेज-फोर में बरेली–बदायूं के बीच निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
650 करोड़ से बनाए जाएंगे बाइपास
बरेली–बदायूं खंड पर कुल चार बाइपास प्रस्तावित हैं, जिन पर करीब 650 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भमोरा और देवचरा के बीच पांच किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा बदायूं के बिनावर और मलगांव के पास भी बाइपास बनाए जाएंगे। मलगांव में रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बिनावर में बनेगा बड़ा जंक्शन, गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा हाईवे
बदायूं के बिनावर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक प्रमुख जंक्शन का निर्माण शुरू हो गया है। यह जंक्शन बरेली–मथुरा हाईवे को मेरठ–प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा। इसके साथ ही मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे से भी कनेक्टिविटी मिलेगी। इस जंक्शन के बनने से क्षेत्रीय यातायात सुगम होगा और लंबी दूरी की यात्रा में समय की बचत होगी।
25 से अधिक जिलों को मिलेगा लाभ
बरेली–मथुरा–आगरा नेशनल हाईवे (आगरा–बरेली ग्रीन कॉरिडोर) के पूर्ण होने से आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली सहित 25 से अधिक जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे, मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे और इस नेशनल हाईवे के आपस में जुड़ने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
परियोजना पर एक नजर
कुल लागत : 7,700 करोड़ रुपये
कुल लंबाई : 228 किमी
फ्लाईओवर : 20
अंडरपास : 26
बड़े पुल : 5
रेलवे ओवरब्रिज : 6
मथुरा-बरेली हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बदायूं में कछला के पास व बरेली में देवचरा के पास हाईवे पर टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। हाईवे का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाएगा। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई