फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mathematics Paper: High school 3573 candidates are absent

गणित का पेपर: हाईस्कूल के 3573 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Wed, 24 Feb 2016 12:20 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 24 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mathematics Paper: High school 3573 candidates are absent

विज्ञापन
 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित परीक्षा में मंगलवार को जिले में 3573 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया। जिले में अब तक एक ही नकल करते पकड़ा गया है। दातागंज के चिरौंजी लाल इंटर कॉलेज के अलावा कई केंद्रों पर मंगलवार को भी परीक्षार्थियों ने फर्नीचर के अभाव में जमीन पर बैठकर परीक्षा दी। सचल दलों के छापे जारी रहे। गणित के पेपर में कई केंद्रों पर छापे मारे गए।
हाईस्कूल गणित विषय के पेपर को लेकर विभागीय अधिकारी काफी गंभीर थे। किसी केंद्र पर नकल न हो इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने कड़े निर्देश जारी किए थे। बदनाम केंद्रों पर सुबह से ही विभागीय अधिकारियों के साथ ही सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहुंचने शुरु हो गए। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा की अगुवाई वाले सचल दल ने दातागंज क्षेत्र के गांव बरसुनिया स्थित ऋषिदेव इंटर कॉलेज केंद्र पर छापा मारा। यहां पर हाईस्कूल गृहविज्ञान की एक छात्रा को नकल करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बीएसए को दातागंज के चिरौंजी लाल इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी जमीन पर बैठे मिले। बताया गया कि फर्नीचर का अभाव है। अन्य सचल दलों ने भी कई केंद्रों पर छापे मारे।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोलरूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल गणित में 22758 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 19185 परीक्षा में शामिल हुए। 3573 परीक्षार्थी नदारद रहे। वहीं प्रारंभिक गणित में 412 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की संगीत विषय की परीक्षा में सात छात्राएं अनुस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गणित का पेपर सही होने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान
गणित का पेपर सही होने पर परीक्षार्थियों के चेहरों पर मुस्कान थीं। छात्रा मुस्कान, सोमेश ने कहा कि इस पेपर को लेकर वह टेंशन में थे लेकिन पेपर अच्छा आया। प्रथम श्रेणी के अंक आ सकते हैं। छात्र गिरजेश और सभासद सक्सेना ने कहा कि पेपर आसान था। उनके अलावा भी अन्य परीक्षार्थियों को इस पेपर में कोई दिक्कत नहीं हुई। उनके साथी भी पेपर होने के बाद गदगद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed