फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   massive fire broke out in a villager house in Budaun

Budaun News: ग्रामीण के घर में लगी भीषण आग, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख

Thu, 21 May 2026 06:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 21 May 2026 06:18 PM IST
सार

बदायूं के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव कुरऊ में बृहस्पतिवार को विजय कुमार के घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।  

विज्ञापन
massive fire broke out in a villager house in Budaun
आग से जला काफी सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में बिल्सी हाईवे स्थित कुरऊ गांव में बृहस्पतिवार को एक घर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में घर में रखा अनाज, घरेलू सामान और वाहन जल गए। आग इतनी विकराल थी कि तीन मुर्गियां भी जलकर मर गईं और कुछ अन्य झुलस गईं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित विजय कुमार के मुताबिक, आग से करीब तीन कुंतल गेहूं, दो कुंतल धान और भारी मात्रा में भूसा नष्ट हो गया। इसके अलावा, बर्तन, कपड़े और खाने-पीने का सामान भी पूरी तरह जल गया। घर के बाहर खड़ी दो साइकिल और एक टेंपो भी आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने बाल्टियों और हैंडपंप के पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोका जा सका। दमकल विभाग की गाड़ी भी रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही ग्रामीण आग बुझा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्षति का आकलन और मुआवजे की मांग
घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर क्षति का आकलन करने की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की भी अपील की है। राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग में हुई क्षति का आकलन किया है।

आग लगने के कारणों की जांच
आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता अभी तक नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग किस वजह से लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed