फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Market decorated for Janmashtami, buyers flocked

Budaun News: जन्माष्टमी के लिए सजा बाजार, उमड़े खरीदार

Mon, 26 Aug 2024 11:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:38 AM IST
विज्ञापन
Market decorated for Janmashtami, buyers flocked
दुकान पर राधा-कृष्ण के वस्त्र पंसद करती महिलाएं। संवाद
बदायूं। रक्षाबंधन के बाद बाजारों में जन्माष्टमी का रंग छाने लगा है। मंदिरों में भी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल सज गए हैं। हिंडोलों के आर्डर भी दिए जा रहे हैं। शहर के कई मंदिरों में विशेष सजावट होगी तो शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। किराना बाजार से लेकर पूजन सामग्री बेचने वालों तक के यहां भीड़ लगी है।
विज्ञापन


बाजार में बर्तन और मूर्तियों की दुकानों पर लड्डू गोपाल और श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमाएं हर रेंज में सज गईं हैं। आसपास के क्षेत्रों के दुकानदार भी मूर्तियों के थोक व्यापारियों से लड्डू गोपाल और अन्य प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं। राधा-कृष्ण की पोशाकों की बिक्री भी आरंभ हो गई है। दुकानों पर मेवे के स्टॉल आकर्षक रूप से सजने लगे हैं।
विज्ञापन

वहीं घरों पर भी झांकियां सजाने की सामग्री की बिक्री हो रही है। बच्चे घर के मंदिर सजाने के लिए रंग बिरंगे कागज, अबरी आदि की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के मंदिरों पर अष्टमी की जगह एकादशी को मंदिरों को सजाया जाता है। देहात क्षेत्र में गांव-गांव मंदिरों को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन के लिए लोग कलाकारों से भी लोग संपर्क कर रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं और राधा-कृष्ण की झांकियां सजाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वृंदावन की पगड़ी, राजकोट का झूला
बाजार में भी उत्साह देखा जा रहा है। भगवान के लिए वृंदावन की पगड़ी व राजकोट का झूला बाजार में दिखाई दे रहा है। सोमवार को विशेष और दुर्लभ संयोगों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। कई रंगों की पोशाक, मोर पंख व डायमंड लगा मुकुट, मोती की माला, बांसुरी लोगों को लुभा रही है।



दो सौ से लेकर आठ सौ तक में बिकी प्रतिमा
भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर कान्हा की प्रतिमा को खरीदने के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है। बाजार में इस समय भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा दौ सौ रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक बिक रही है। रविवार को महिलाएं और युवतियां श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को खरीदती दिखीं तो कुछ ने श्रीकृष्ण को झुलाने के लिए पालने खरीदे।

दुकान पर राधा-कृष्ण के वस्त्र पंसद करती महिलाएं। संवाद

दुकान पर राधा-कृष्ण के वस्त्र पंसद करती महिलाएं। संवाद

दुकान पर राधा-कृष्ण के वस्त्र पंसद करती महिलाएं। संवाद

दुकान पर राधा-कृष्ण के वस्त्र पंसद करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed