फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Manyak will become a lieutenant in the army

Budaun News: बदायूं के मयंक का थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन, परिवार में खुशी का माहौल

Sun, 15 Oct 2023 04:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 15 Oct 2023 04:49 PM IST
सार

बदायूं के मयंक का थल सेना में हुआ है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में उनका साक्षात्कार भोपाल में हुआ था। उनका चयन लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Budaun Manyak will become a lieutenant in the army
मयंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 अक्तूबर को विश्व छात्र दिवस है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन छात्रों के लिए बेहद खास होता है। बदायूं जिले के छात्रों की बात करें तो यहां के छात्र लगातार नाम रोशन कर रहे हैं। हाल में जिले के पांच छात्रों का अग्निवीर में चयन हुआ है।

विज्ञापन


अब मदर एथीना स्कूल से 2023 में 12वीं पास करने वाले मयंक का सिलेक्शन आर्मी में हुआ है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में उनका साक्षात्कार भोपाल में हुआ था। उनका चयन लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। उनके परिवार में खुशी का माहौल है। एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स आकाश सिंह का चयन आर्मी में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर हुआ है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास रहने वाले मयंक सिंह ने मदर एथीना स्कूल से 2023 में 12 वीं पास की है। उनका छोटे से सपना था कि वह आर्मी में जाएं। इसको लेकर उन्होंने कड़ी मेहनत की। जिसकी वजह से उनका सिलेक्शन आर्मी में हुआ, हालांकि उन्होंने तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस) के तहत आर्मी में प्रवेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर से 222 युवाओं का चयन 
टीईएस के तहत मयंक इंजीनियर कोर की तरफ से आर्मी में अधिकारी के रूप में शामिल हुए। टीईएस के तहत पूरे भारत से 222 युवाओं का चयन किया गया। मदर एथीना स्कूल निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि मंयक सिंह शुरू से ही पढ़ने में होनहार है। उनका एक ही लक्ष्य था कि आर्मी में जाना है।

मयंक ने अपनी मेहनत पर वह सपना पूरा किया। वहीं नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज से बीएससी पढ़ाई करने वाले गांव भुंडी निवासी आकाश सिंह ने अपनी मेहनत के बल पर आर्मी में नर्सिंग असिस्टेंट के पद ज्वाइन किया। दास डिग्री कॉलेज के एनसीसी अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि आकाश आर्मी में जाने के लिए काफी समय से तैयारी कर रहा था। उनका सपना आर्मी में जाकर देश की सेवा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed