फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   manhole in Budaun giving invitation to accident

सड़कों पर जगह-जगह खुले हैं मौत के मेनहोल

Tue, 01 May 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 01 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
manhole in Budaun giving invitation to accident
Man hole
अच्छे दिन आने के इंतजार में केंद्र सरकार के चार साल गुजर गए। प्रदेश और बदायूं नगर पालिका में भी भाजपा की सरकार है। मगर लोगों को अच्छे दिनों का इंतजार खत्म नहीं हुआ। शहर का विकास होना तो छोड़िए नाले-नालियों के मेनहोल तक बंद नहीं हुए। शहर की सड़कों पर जगह-जगह मौत के मेनहोल खुले पड़े हैं। रात के अंधेरे में अक्सर लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई बच्चे जख्मी हो चुके है। नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई। मगर मेनहोल बंद नहीं हुए। 
विज्ञापन



सीन एक       
बरेली रोड पर शाहबाजपुर तिराहे के पास सड़क के बीच में काफी दिनों से मेनहोल खुला है। यहां के लोगों ने बताया कि एक बार मेनहोल को बंद कर दिया था, लेकिन सफाई के लिए मेनहोल दोबारा खोला गया तो बंद नहीं किया गया। इस मेनहोल में अक्सर लोग वाहन लेकर घुस जाते हैं। कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। 
विज्ञापन



सीन-दो       
नईसराय पीली कोठी के पास सड़क के बीच में दो मेनहोल खुले हैं। आसपास वाले बताते हैं कि इन मेनहोल को बंद कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बरसात होने पर सड़क पर पानी भर जाता है तब लोग इन मेनहोल में घुस जाते हैं। कई बार लोग डूबने से बचे हैं।        
विज्ञापन
विज्ञापन



सीन-तीन       
शहर के बीचोबीच स्थित पार्वती कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज के पास खुले मेनहोल में कई बार छात्राएं गिर चुकी हैं। पड़ोस के लोगों ने बताया कि मेनहोल बंद कराने के लिए नगर पालिका के अलावा डीएम तक से शिकायत की गई है फिर भी मेनहोल बंद नहीं किए गए। इस मेनहोल में गिरकर कभी किसी की जान भी जा सकती है।  


सीन-चार       
शहर के सुभाष चौक पर दिन में हर समय भीड़ रहती है। यहीं सड़क के बीच में मेनहोल है। कई महीनों से खुले पड़े इस मेनहोल में लोग अक्सर गिर जाते हैं। यहां के दुकानदारों ने बताया कि अक्सर अंजान दुपहिया वाहन वाले इसमें घुस जाते हैं पर पालिका प्रशासन ने उसे बंद कराने की आज तक जरूरत नहीं समझी है, जबकि यहां से रोजाना जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं।       

क्या कहते हैं लोग..जानिए  उन्हीं की जुबानी       

ऐसा लगता है जैसे पालिका को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। यदि थोड़ी भी चिंता होती तो शायद हादसे का सबब बन रहे मेनहोल बंद हो चुके होते। - अजीत सरीन, नई सराय       
 
कॉलेज की छात्राएं मेनहोल में अनेक बार गिर चुकी हैं। समस्या उस समय गंभीर हो जाती है जब बरसात होती है। तब सड़कों पर पानी भरा होता है।  काफी देर तक पानी पास नहीं होता है और जब लोग सड़क पर जाते हैं तब वह मेनहोल में गिर जाते हैं। इसलिए जल्द से जल्द मेनहोल को बंद कराया जाना चाहिए। 
-तनिष्का राठौर,छात्रा       
   
नागरिक सुविधाओं की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होती है, पर बदायूं में पालिका पूरी तरह से लापरवाह बनी है। उसी का नतीजा हैं सड़कों पर खुले मेनहोल। उन्हें बंद कराना चाहिए। 
-जुगेंद्र शाक्य       
  
सड़कों के मेनहोल से वैसे तो सभी को दिक्कत हो रही है, मगर सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जिन्हें इनके बारे में कुछ नहीं पता है। वह गिर जाते हैं।  

-कमल ग्रोवर, व्यापारी       

जहां पर भी सड़कों पर मेनहोल हैं उन्हें चिह्नित  कर सूची बन गई है। जल्द ही सभी मेनहोल पर जाली डलवाकर उन्हें बंद करा दिया जाएगा। -निशा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed