{"_id":"5ea433f18ebc3e90393c022a","slug":"mandi-will-be-open-from-12-at-night54","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं : आज से रात 12 बजे से खुला करेगी मंडी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं : आज से रात 12 बजे से खुला करेगी मंडी समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वैसे अभी तक मंडी समिति के खुलने का समय रात चार बजे से सुबह सात बजे तक का था लेकिन रमजान को देखते हुए मंडी प्रशासन ने इस समय में परिवर्तन किया है। रविवार से मंडी समिति रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक खुला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते प्रदेश सरकार ने पहले से ही काफी नियमों में बदलाव किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा बदलाव लोगों के बीच सामाजिक दूरी का है। क्योंकि कोरोना वायरस को फिलहाल इसी से रोका जा सकता है। क्योंकि अभी तक कोरोना वायरस को रोकने के लिए कोई भी वैक्सीन नहीं बन सकी है। ऐसे में सावधानियां बेहद जरुरी है। हालांकि अब मंडी प्रशासन के सख्त होने पर वहां पर सामजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। वहीं रमजान के चलते मंडी प्रशासन ने अपने समय में परिवर्तन किया गया है। क्योंकि अभी तक मंडी रोजाना सुबह चार बजे से सुबह सात बजे तक खुलती थी। लेकिन अब रविवार से मंडी रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक खोली जाएगी। इसको लेकर मंडी प्रशासन ने सभी मंडी के व्यापारियों को अवगत कराया दिया है।
लॉकडाउन की वजह से मंडी के खुलने और बंद होने का समय परिवर्तन किया गया था। वहीं अब रमजान की वजह से फिर से मंडी समिति के खुलनेे और बंद होने का समय बदला है। ऐसे में अब मंडी रात 12 बजे से खुलेंगी और सुबह चार बजे बंद हो जाएगी। -ओमकार सिंह वाना, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन