फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Manager of Kanya Inter College dies in road accident, teacher injured

सड़क हादसे में कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक की मौत, शिक्षिका घायल

Sat, 20 Mar 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Manager of Kanya Inter College dies in road accident, teacher injured
बिनावर (बदायूं)। शुक्रवार को बरेली-बदायूं हाईवे पर घटपुरी के नजदीक तेज रफ्तार कार की टक्कर से कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक की मौत हो गई, जबकि उनके विद्यालय की एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षिका को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने उनकी स्कूटी कब्जे में ले ली है। टक्कर मारने वाली कार का फिलहाल पता नहीं चला है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय हरिओम गुप्ता बिनावर के आदर्श जन कल्याण सेवा संस्थान कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक थे। शुक्रवार दोपहर वह अपने विद्यालय की शिक्षिका 35 वर्षीय सोना श्रीवास्तव के साथ स्कूटी पर घर लौट रहे थे। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी स्कूटी बरेली-बदायूं हाईवे पर घटपुरी पेट्रोल पंप के सामने पहुंची थी। उसी दौरान पीछे से आई कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में हरिओम गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि सोना श्रीवास्तव के पैर में फ्रैक्चर हो गया। हादसा देखकर तमाम राहगीर आ गए। उनकी सूचना पर बिनावर एसओ अनूप कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधक और शिक्षिका को हालत देखकर तुरंत बरेली भेज दिया, जहां प्रबंधक ने दम तोड़ दिया। जबकि शिक्षिका को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

प्रबंधक के बेटे डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उनके पिता को शिक्षा क्षेत्र में सरकार की ओर से कई पुरस्कार मिल चुके थे। उनकी मां किरन गुप्ता लालपुल स्थित आदर्श जन कल्याण सेवा संस्थान स्कूल की प्रधानाचार्य हैं। प्रबंधक के शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाईवे पर घटपुरी के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रबंधक की मौत हुई है। शिक्षिका की हालत गंभीर है। टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता नहीं चला है। उसे तलाश किया जा रहा है। - अनूप कुमार सिंह, एसओ बिनावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed