फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man shot dead his body found lying by the roadside in Budaun

Budaun News: मछली पकड़ने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

Tue, 06 Jan 2026 12:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 12:37 PM IST
सार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में अहमदनगर बछौरा गांव निवासी किसान राजाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव गांव मुगर्रा के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके पेट में गोली मारी गई है। 

विज्ञापन
man shot dead his body found lying by the roadside in Budaun
लोगों से पूछताछ करते एसएसपी, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में गांव मुगर्रा जरासी के तिराहे के नजदीक मंगलवार सुबह किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन की। मृतक की पहचान अहमदनगर बछौरा गांव निवासी राजाराम (45) पुत्र भूमिराज के रूप में हुई। उसके पेट में गोली मारी गई है। शरीर पर चोट के निशान भी हैं। इससे आशंका है कि राजाराम के साथ मारपीट की गई, उसके बाद गोली मारकर हत्या की गई।

विज्ञापन


मृतक के भाई नन्हे ने बताया कि सोमवार को शाम करीब छह बजे भाई राजाराम खाद लेकर आए थे। खाद उतारने के बाद वह गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर के साथ बाइक लेकर चले गए। देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन ने बताया कि दो दिन पहले गंगा नदी में मछली पकड़ने को लेकर हिस्ट्रीशीटर का राजाराम से झगड़ा हुआ था। हालांकि, गांव वालों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। हिस्ट्रीशीटर तभी से रंजिश मानने लगा। इसी रंजिश में उसने राजाराम की हत्या की है।
विज्ञापन


भाई नन्हे ने बताया कि राजाराम छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 18 साल की है। सूचना के बाद एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सीओ उझानी देवेंद्र कुमार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने कहा कि शुरुआती जांच से यह लग रहा है कि हत्या किसी और स्थान पर की गई होगी। पहचान छिपाने या गुमराह करने के इरादे से शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटरी में था राजाराम का दबदबा 
बताया जाता है कि कटरी इलाके में राजाराम का दबदबा था। उसके सामने कोई नजर उठाकर भी नहीं देखता था, उसकी हत्या के बाद लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उसपर उसहैत थाना समेत अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। परिजनों का कहना है कि फिलहाल पुलिस को सूचना के अलावा कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। पोस्टमॉर्टम होने के बाद वह शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

आरोपी गांव से भागा
पुलिस ने गांव के ही आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बताया जा रहा है कि वह परिवार सहित गांव से भाग गया है। इससे पुलिस भी उसी को हत्यारोपी मान रही है।

घटना के खुलासे को चार टीम गठित 
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि किसान की हत्या हुई है और हत्या गोली मारकर की गई है। इस मामले में जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed