फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man posted objectionable photo on Facebook on Shri Ram Mandir Ayodhya

Budaun: दूसरे समुदाय के युवक ने श्रीराम मंदिर को लेकर फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक फोटो, लगाया पाकिस्तानी झंडा

Tue, 23 Jan 2024 02:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 02:44 PM IST
सार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर को लेकर एक युवक ने आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाली, जिसमें पाकिस्तानी झंडा दिख रहा है। इसकी जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
man posted objectionable photo on Facebook on Shri Ram Mandir Ayodhya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से जहां देशभर में खुशियों का माहौल है, वहीं बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में दूसरे समुदाय के युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की। उसने श्रीराम मंदिर के चित्र पर पड़ोसी देश पाकिस्तान का झंडा लगाकर सोशल मीडिया पर डाला। शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे देशभर में खुशियां मनाई गईं। रात को दीये जलाए गए और आतिशबाजी की गई। पूरे देश में भक्तिमय माहौल था। ऐसे में फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली के एक दूसरे समुदाय के युवक ने माहौल खराब करने की कोशिश की।

विज्ञापन

एडिट कर पाकिस्तानी झंडे की लगाई तस्वीर 
आरोपी ने श्रीराम मंदिर की तस्वीर को एडिट उस पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया और मियां भाई लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जब लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो देखा तो गुस्सा पनपने लगा। कुछ लोगों ने थाना पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी।
 
एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने इस बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद आरोपी की तलाश में उसके गांव में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ बजरंग दल के संयोजक वैभव गुप्ता ने तहरीर भी दी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed