फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man molested seven year old girl people protest in bareilly

Budaun News: ईंट भट्ठा कारोबारी के बेटे ने दूसरे समुदाय की सात वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 03:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 03:01 PM IST
सार

बदायूं के कस्बा उसहैत में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप ईंट भट्ठा मालिक के बेटे पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
man molested seven year old girl people protest in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसहैत में रविवार की शाम ईंट भट्ठा कारोबारी के बेटे ने टॉफी देने के बहाने दूसरे समुदाय की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। सोमवार की सुबह जब लोगों को पता चला तो आक्रोश फैल गया। विरोध में भीड़ सड़क पर उतर आई, थाने का घेराव किया। दोनों समुदाय के लोगों ने बाजार बंद कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी तारिक अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


उसहैत कस्बे के एक घर में सात साल की बच्ची रविवार की शाम घर पर अकेली थी। उसकी मां और दादी मंदिर में पूजा करने गई थीं। दादी बच्ची को कुछ रुपये दे गईं थीं। बच्ची ईंट भट्ठा कारोबारी सुल्तान अंसारी के बेटे तारिक अंसारी (27) की दुकान से टॉफी लेने के लिए चली गई। इसी बीच आरोपी ने बच्ची को दुकान में बुलाकर दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बच्ची घर पहुंची तो उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था।

विज्ञापन

MBBS Student Death: मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत का रहस्य गहराया, सीसीटीवी खराब, कमरे में मिला ये सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हिंदू संगठन के लोगों ने किया प्रदर्शन 
परिवार के लोग लौटे तो बच्ची की हालत देखकर सकते में पड़ गए। उसे एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार की सुबह यह बात कस्बे के लोगों को पता चल गई। इसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग सड़कों पर आ गए। नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर थाने का घेराव किया। विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया।

एसडीएम धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। यहां पर भी उसहैत के 40-50 लोग पहुंच गए। बाद में वह एसएसपी से मिले और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने आरोपी तारिक अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed