फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man kills Naag Nagin while romance in the house in budaun

Naag Nagin: घर में नाग-नागिन का जोड़ा कर रहा था प्रेमालाप, ग्रामीण ने लाठी से मार डाला, मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Oct 2023 01:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 01:29 PM IST
सार

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरायमय खेड़ा में एक ग्रामीण के घर में नाग-नागिन का जोड़ा घुस आया। रात में सांप को जोड़ा प्रेमालाप कर रहा था, उसी वक्त घरवालों की नजर उन पर पड़ी तो घबरा गए। ग्रामीण ने लाठी से दोनों सांपों को मार डाला। 

विज्ञापन
man kills Naag Nagin while romance in the house in budaun
घर में सांप का जोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में नाग-नागिन की हत्या का मामला सामने आया है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरायमय खेड़ा में घर के बरामदे में नाग-नागिन का जोड़ा प्रेमालाप कर रहा था। ग्रामीण ने सांप के जोड़े को लाठी से पीटकर मार डाला। नाग-नागिन को मारने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव बरायमय खेड़ा के राजपाल मौर्य के घर में नौ अक्तूबर की रात किसी तरह नाग-नागिन का जोड़ा घुस आया। दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटे हुए थे। रात के समय घर के बरामदे में सांप का जोड़ा देखकर परिवार वाले घबरा गए। तभी राजपाल मौर्य डंडा लेकर आ गया और उसने सांप के जोड़े को पीटकर मार डाला। सांप के जोड़े को बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के ही किसी व्यक्ति ने सांप के जोड़े को मारने का वीडियो बना लिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पशु मित्र विकेंद्र शर्मा ने आरोपी व्यक्ति राजपाल मौर्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत राजपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed