{"_id":"68ea630e37748382a30d6fda","slug":"man-dies-on-karva-chauth-wife-waits-all-night-in-budaun-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग: पत्नी रातभर करती रही इंतजार, सुबह मिली पति की लाश; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग: पत्नी रातभर करती रही इंतजार, सुबह मिली पति की लाश; हत्या की आशंका
Sat, 11 Oct 2025 07:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:33 PM IST
सार
बदायूं के जरीफनगर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। वह शुक्रवार को बाइक लेकर घर से निकला था। करवा चौथ पर उसकी पत्नी रातभर लौटने का इंतजार करती रही। सुबह मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अजय का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के जरीफनगर में करवा चौथ के दिन बाइक लेकर घर से खाता खुलवाने की कहकर निकला युवक घर नहीं लौटा। पत्नी रातभर पति के आने का इंतजार करती रही। परिवार के लोग उसकी तलाश में भटकते रहे। उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शनिवार को जरीफनगर पुलिस ने सड़क किनारे शव मिलने की सूचना दी, तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उघैती थाना क्षेत्र के गांव गुरीठा का रहने वाला अजय कुमार (20) पुत्र ओमशरण की एक साल पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला की रहने वाली गड्डो के साथ शादी हुई थी। आठ दिन पहले ही वह पत्नी को मायके से बुलाकर ले गया। शुक्रवार को उसने परिजनों को बताया कि खाता खुलवाने के लिए जा रहा है। कुछ ही देर में वह वापस लौट आएगा।
विज्ञापन
देर शाम को पिता ने फोन किया तो उसने कहा कि वह रास्ते में है। जल्द ही घर आ जाएगा। इंतजार करते करते रात हो गई, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। फोन लगाया तो बंद आने लगा। इसके बाद परिवार के लोग चिंतित हो गए। परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। चूंकि करवा चौथ का त्योहार था और पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत किया था।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
पत्नी पति के आने का इंतजार कर रहती रही। परिवार के लोग रात भर उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार को परिजनों को जरीफनगर क्षेत्र में उसका शव पड़े होने की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर वह कार्रवाई कराएंगे।
झाडियों में पड़ा था शव
अजय का शव शनिवार को राहगीरों ने झाड़ियों में पड़ा देखा। उसके ऊपर बाइक भी पड़ी थी। इसकी सूचना किसी ने थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी पहचान उसके जेब में मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों से की गई। परिजनों को इसी आधार पर सूचना दी गई। परिजनों का रो-रोकर खराब हाल है।

ऊपर बाइक और जेब में मिली चाबी
परिजनों को हत्या का शक उस समय हुआ जब उसकी जेब से बाइक की चाबी मिली, जबकि बाइक उसके ऊपर पड़ी मिली है। सवाल यह है कि अगर वह हादसे का शिकार हुआ तो जेब में चाबी कैसे पहुंची। परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या करने के बाद उसके शव को फेंक दिया और हादसा दिखाने को बाइक उसके ऊपर डाल दी गई। अभी तक पुलिस हादसा ही मान रही है।
पुलिस मान रही हादसा
थानाध्यक्ष जरीफनगर अश्विनी सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। प्रथमदृष्टया मामला सड़क हादसे का ही लग रहा है। जांच व रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।