फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man died after being hit by a speeding car in Budaun

Budaun News: शराब के नशे में हाईवे किनारे लेटा था युवक, कार से कुचलकर मौत, पुलिस ने चालक को पकड़ा

Mon, 06 Oct 2025 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 01:47 PM IST
सार

बदायूं के अलापुर क्षेत्र में रविवार की रात तेज रफ्तार कार से कुचलकर युवक की मौत हो गई। शराब के नशे में धुत युवक हाईवे किनारे लेटा था। 

विज्ञापन
man died after being hit by a speeding car in Budaun
इसी कार से हुआ हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद मुरादाबाद हाईवे पर रविवार की रात दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय सोनू यादव की मौत हो गई। नखसा बाजार के पास सड़क किनारे पड़े सोनू को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए कार चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अलापुर के वार्ड नंबर 6 निवासी सोनू यादव (32) पुत्र कशीराम नशे की हालत में हाईवे पर नखसा बाजार के पास सड़क किनारे पड़ा था। इस बीच दिल्ली से सवारी लेकर आ रही एक कार ने उसे रौंद दिया। सूचना पर पुलिसकर्मी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। कार का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सरताज पुत्र जमील निवासी बढ़ाऊ थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर बताया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सोनू शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसकी पत्नी पुष्पा करीब दो वर्ष पूर्व दो बच्चों को लेकर अपने मायके बिहार चली गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं कार चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed