फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man cuts his throat with a razor in Badaun

यूपी: युवक ने उस्तरे से काट लिया अपना गला, घर पर थी बाबा की तेहरवीं; हेयर कटिंग की दुकान पर गया था

Sat, 16 Sep 2023 06:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Sep 2023 06:25 PM IST
सार

यह घटना तमाम लोगों के सामने हुई थी। हम भी मौके पर पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि युवक काफी नशे में था। वह अपने रुपये गिरने की बात कहकर हंगामा कर रहा था और देखते ही देखते नाई की दुकान में घुस गया। उसने उस्तरा लेकर अपना गला काट लिया। 

विज्ञापन
man cuts his throat with a razor in Badaun
युवक ने काटा अपना गला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं स्थित अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत में एक शराबी युवक ने बीच चौराहे पर नाई का उस्तरा लेकर अपना गला काट लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत यूपी 112 पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल ले गई। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक ने मेडिकल कॉलेज में ही अपनी मां के साथ हाथापाई भी की। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया है।

विज्ञापन

यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। उस दौरान ग्राम जगत में चौराहे पर तमाम लोग बाल काटने की संजय की दुकान पर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी समय गांव का धर्मेंद्र (30) पुत्र रामप्रसाद शराब के नशे में धुत्त होकर वहां पहुंचा और दुकान पर बैठे लोगों से कहने लगा कि उसके यहां 1500 रुपये गिर गए थे। किसने रुपये उठाये हैं। जब लोगों ने रुपये गिरने से मना किया तो वह दुकानदार संजय से उलझ गया। उसके साथ गालीगलौज कर दी और उसकी दुकान में घुस गया। उसने दुकान में रखा उस्तरा उठा लिया और शराबी युवक ने अपना गला काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि युवक ने खुद ही वहां पड़ी पन्नी उठाकर अपनी गर्दन पर लपेट ली। यह देखकर मौके पर तमाम लोग आ गए। उन्होंने तुरंत यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी, जिससे कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल ले गई। बाद में उसके परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

वहां भी युवक ने अपनी मां मुन्नी के साथ हाथापाई कर दी। यह देखकर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। काफी देर तक उसने उपचार नहीं होने दिया। जैसे-तैसे डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और उसे परिवार वालों के साथ घर भेज दिया। परिवार वालों का कहना है कि युवक सुबह से शराब पी रहा था। शनिवार को उनके घर में बाबा की तेहरवी थीं। परिवार के लोग तेहरवीं में लगे थे। दूसरी ओर युवक ने यह घटना कर दी। हालांकि युवक दुकानदार पर ही उस्तरा मारने का आरोप लगा रहा है।

यह घटना तमाम लोगों के सामने हुई थी। हम भी मौके पर पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि युवक काफी नशे में था। वह अपने रुपये गिरने की बात कहकर हंगामा कर रहा था और देखते ही देखते नाई की दुकान में घुस गया। उसने उस्तरा लेकर अपना गला काट लिया। उसने मेडिकल कॉलेज में भी हंगामा किया। अपनी मां के साथ हाथापाई की। अब उसे घर भेज दिया गया है। - हरपाल सिंह बालियान, इंस्पेक्टर अलापुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed