फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man beaten to death with sticks over stray animals dispute in budaun

बदायूं में युवक की हत्या: खेत में छुट्टा पशुओं को खदेड़ने पर हुआ विवाद, आरोपियों ने पीटकर मार डाला

Fri, 01 Sep 2023 12:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Sep 2023 12:42 PM IST
सार

बदायूं के उघैती क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में एक अन्य युवक घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
man beaten to death with sticks over stray animals dispute in budaun
मृतक के परिवार की महिलाएं और बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायं के उद्यैती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात छुट्टा पशु खदेड़ने पर खेत मालिक ने युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी और उसके भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों चाचा-भतीजे अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी पड़ोसी खेत वालों ने फसल में छुट्टा पशुओं को घुसाने का आरोप लगाते हुए उन पर हमला कर दिया था। पुलिस ने पांच हत्यारोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव स्वरूपपुर निवासी वीरेश (35) और उसका भतीजा मुकेश (22) रात में अपने खेत पर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे थे। कुछ छुट्टा पशु पहले वीरेश के खेत में घुसे। उन्होंने अपने खेत से पशुओं को निकाला तो वह पड़ोसी ऋषिपाल के खेत में घुस गए। रात करीब 11:30 बजे ऋषिपाल मौके पर पहुंच गया। उसने पशुओं को देखकर वीरेश के साथ गालीगलौज कर दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मां के सामने बेटी की हत्या: पहले बच्ची को गोद में लेकर बैठा रहा सनकी युवक, लोगों ने घेरा तो पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडों से पीटा 

जब वीरेश ने विरोध किया तो आरोपी ऋषिपाल ने अपने बेटे सतेंद्र, जितेंद्र व अजीत और रोहताश पुत्र सिपट्टर को बुला लिया। आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडे से वीरेश और उसके भतीजे मुकेश पर हमला बोल दिया। चाचा-भतीजे को बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों मरणासन्न अवस्था में पहुंच गए। यह देखकर आरोपी मौके से भाग गए।

सूचना पर दोनों के परिवार वाले पहुंच गए। वह घायल चाचा-भतीजे को बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने वीरेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकेश के पिता उरमान की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और बलवा के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। 

ये भी पढ़ें- UP News: भाजपा सांसद के बहनोई को बम से उड़ाने की धमकी, गब्बर समेत चार आरोपियों पर मुकदमा

एसपी देहात अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उघैती क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर में बृहस्पतिवार रात छुट्टा पशुओं को लेकर कुछ लोगों ने युवक और उसके भतीजे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां वीरेश की मौत हो गई। इसमें एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed