{"_id":"6ad3ddc80cc1272ac80b3ac5","slug":"man-arrested-for-assaulting-youth-during-dispute-over-paddy-threshing-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175660-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धान की झड़ाई के विवाद में युवक को पीटने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धान की झड़ाई के विवाद में युवक को पीटने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर में बुधवार को धान की फसल की झड़ाई को लेकर हुए विवाद में युवक को पीटकर निर्वस्त्र अवस्था में खेत में छोड़ने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी सत्यदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी।
गांव निवासी सुनील (31) का अपने तहेरे भाई सत्यदेव से धान की फसल की झड़ाई की मजदूरी को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर सत्यदेव ने सुनील को डंडे से पीटा। आरोप है कि इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर खेत में ही छोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील रातभर खेत में पड़ा रहा।
बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद घायल की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। शनिवार को आरोपी सत्यदेव को गिरफ्तार कर लिया गया।