{"_id":"1b3909ccc5675df9425304225f8c6393","slug":"malik-smspur-in-ftta-three-charred-house-six-cattle-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समसपुर मलिक फत्ता में तीन घर जले, छह पशु मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समसपुर मलिक फत्ता में तीन घर जले, छह पशु मरे
Sahaswan
Updated Fri, 22 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव समसपुर मलिक फत्ता में अचानक लगी आग में तीन घर जल गए। छह पशुओं की मौत हो गई और आधा दर्जन पशु झुलस गए हैं। इस अगिनकांड में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपाल और कानून गो ने मौके पर पहुंचकर जांच कर तहसील प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर अचानक उठी चिंगारी से शिवसहाय के मकान में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग से लपटें उठने लगीं। लपटों को देखकर आस-पडोस के तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान सूचना पाकर दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक आग ने कल्यान और सत्यपाल के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। इन घरों में बंधी छह भैंसों की जलकर मौत हो गई। जबकि छह भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं हैं।
विज्ञापन
इस अगिनकांड में तीनों घरों में रखा नगदी, कपडा, जेवर, अनाज जल गया। आग की सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक थान सिंह और लेखपाल राजेंद्र सिंह ने क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी। पशुओं के जलकर मरने की सूचना पर पशुधन प्रसार अधिकारी डा. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। नाधा पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार और सिपाही जितेंद्र कुमार, अवधेश यादव ने भी वहां पहुंचकर ग्रामीणों की मदद की। पीडित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन