फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   makdumjha

मखदूनजहां मकबरे के मामले में नोटिस जारी

Sat, 13 Dec 2014 07:15 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 13 Dec 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन

शहर से लगे मखदूनजहां के ऐतिहासिक मकबरे के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर भले ही पुरातत्व विभाग की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है लेकिन पुलिस और प्रशासन ने किसी बड़े दबाव में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। लिहाजा प्रतिबंधित इलाके में निर्माण लगातार जारी है। पुरातत्व विभाग के मंडलीय कार्यालय से निर्माण कर्ता को नोटिस भी जारी हो गया है। सात दिनों में जवाब मांगा गया है। यहां पुलिस और प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

पुरातत्व महत्व के मखदूनजहां के मकबरा के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण के कार्य को विनियमित क्षेत्र ने भी नहीं रोका और गलत करार देने के बाद निर्माण ढहाने की कार्रवाई भी नहीं की गई। पुरातत्व विभाग द्वारा निर्माणकर्ता सपा नेता तनवीर हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दिए जाने के बाद एसओ सिविल लाइंस अजय कुमार यादव ने पहले तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रिपोर्ट दर्ज की तो निर्माण कार्य रुकवाने में कोई रुचि नहीं ली। परिणाम स्वरूप निर्माण जारी रहा। यहां भवन का काफी हिस्सा बन चुका है। जबकि निर्माण के समय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने उस स्थल की फोटोग्राफी भी पुलिस और विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों को दी थी। विनियमित क्षेत्र के जेई ओमकार सिंह यादव और एसओ सिविल लाइंस अजय कुमार यादव ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को निर्माण रुक जाने की सूचना भी दी है। इस झूठ के पीछे क्या छिपा है। यह पुलिस और विनियमित क्षेत्र के अधिकारी ही जानते होंगे। दोनों अधिकारी आज भी इसी बात को दोहराते हैं कि निर्माण रुक चुका है।
विज्ञापन


हमारा संबल पुलिस और प्रशासन है। मकबरा के समीप निर्माण रुकवाने को रिपोर्ट दर्ज करवा दी और प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करा दिया। अगर, इसके बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कुछ नहीं करते हैं तो यह उनकी जिम्मेदारी के हिस्से का काम है। बाकी पुरातत्व विभाग की कार्रवाई अंजाम तक जारी रहेगी। नोटिस जारी कर दिए गए हैं। -कलंदर, संरक्षण सहायक, पुरातत्व विभाग, उपमंडल कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। कहीं भी पुलिस की लापरवाही उजागर होती है तो संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शासन को भी लिखा जाएगा। -संतोष कुमार सिंह, एसएसपी


मखदूनजहां के मकबरा के समीप अवैध निर्माण के मामले में प्रशासन कोई ढिलाई न बरते, इसके लिए अधीनस्थों पर कठोरता बरती जाएगी। प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी तरह का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। - शंभूनाथ, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed