{"_id":"6ac7f86dd9dd974ef600af01","slug":"maharaja-agrasen-jayanti-celebrations-begin-today-events-to-be-held-over-three-days-badaun-news-c-123-1-sbly1035-174943-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव आज से, तीन दिन होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव आज से, तीन दिन होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
उझानी। महाराजा अग्रसेन जयंती इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी। अग्रवाल सेवा समिति की देखरेख में महोत्सव में तीन दिन सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतिम दिन शोभायात्रा निकलेगी। महाराजा अग्रसेन मार्ग का लोकार्पण किया जाएगा।
अग्रवाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल ने बताया कि सभी कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में होंगे। पहले दिन नौ अक्तूबर को शाम पांच बजे से बच्चों और महिलाओं की सहभागिता के साथ फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, बॉल इन टब, पासिंग ऑफ बॉल, पोस्टर में रंग भरना, विज्ञापनों के स्लोगन, बेबी हेल्थ शो और मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी।
दूसरे दिन डांस कंपटीशन, फ्रूट चाट सजाओ, जूड़ा सजाओ, स्पीच और फिल्मी डायलॉग के आधार पर फिल्म का नाम बताओ प्रतियोगिता होगी। अंतिम दिन 11 अक्तूबर को अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शाम को पुरस्कार वितरण होगा।