फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Madarsa Education Council exams from 25

मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 25 से

Sat, 22 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 22 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Madarsa Education Council exams from 25
डेमो - फोटो : डेमो
11 केंद्र बनाए गए, दो पालियों में होगी परीक्षा
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित अरबी फारसी परीक्षा 2017 के तहत मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल के परीक्षार्थियों के लिए क्षेत्रवार अलग-अलग 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 25 अप्रैल से 08 मई तक निश्चित केंद्रों पर पांच हजार 786 परीक्षार्थियों की परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जहीर अब्बास ने बताया है कि क्षेत्रवार अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होकर आठ मई तक दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली प्रात: आठ से 11 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक होगी। ककराला, उसहैत, बिलहरी क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिए ककराला के मुस्लिम डिग्री कॉलेज, जीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज गभ्याई को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज में अलापुर क्षेत्र के परीक्षार्थी, क्रिश्चियन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदायूं में बदायूं नगर परीक्षार्थी, मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज में सैदपुर, वजीरगंज क्षेत्र के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बिसौली क्षेत्र के परीक्षार्थी चौधरी न्याज मु. इंटर कॉलेज भूड़ बिसौली गदरपुरा एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली में परीक्षा देंगे। सहसवान क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिए प्रमोद इंटर कॉलेज तथा पन्नालाल इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ब्लॉक इस्लामनगर के लश्करपुर ओइया के परीक्षार्थियों के लिए इस्लामनगर के ही केएम इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रवेश पत्र प्राप्त करने तथा इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी अपने-अपने मदरसे से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed