फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   maan ke darshan ko lagee rahee bheed

मां के दर्शन को लगी रही भीड़

Wed, 27 Sep 2017 12:39 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 27 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
maan ke darshan ko lagee rahee bheed
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के छठे दिन कात्यायनी मां की पूजा की गई। सुबह से मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर मानौतियां मांगी।   
विज्ञापन

शहर सेसटे सिद्धपीठ नगला मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी के दर्शन कर लाभ कमाया। मंदिर परिसर के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगना शुरू हो गई जो देर शाम तक लगी रही। मंदिर में दिनभर माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। भीड़ को देखते हुए पुलिस की भी व्यापक व्यवस्था रही। 
विज्ञापन

----
बंगाली पंडितों ने की मां की पूजा
बदायूं।  श्रीश्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा कमेटी के तत्वावधान में दुर्गा पूजा महोत्सव के छठे दिन बंगाली पंडितों ने मां दुर्गा जी का  अधिवास किया। पूजा की गई। दशमी को मातारानी की प्रतिमा को कछला घाट पर विसर्जित किया जाएगा। मां वैष्णो की गुफा भी बनाई गई, जहां पिंडियों के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।             
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे कमेटी के सदस्यों ने बंगाली पंडित अशोक चक्रवर्ती के सानिध्य में मां दुर्गा जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर अधिवास कराया। इसके बाद में मां दुर्गा को पुष्पांजलि दी गई। शाम को नृत्य कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर कमेटी सदस्य मुकेश वैश्य, सौरभ गुप्ता, नवनीत गुप्ता, आदित्य गुप्ता, विशाल, मोहित, गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed