{"_id":"59b37ccbb1caf8505301a3084df98e8a","slug":"lucknow-will-narco-poligrafi-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में होगा नार्को, पॉलीग्राफी टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में होगा नार्को, पॉलीग्राफी टेस्ट
बदायूं
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के चर्चित रिटायर्ड इंजीनियर दंपति हत्याकांड में दंपति के नजदीकियों के पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट की तारीख पुलिस अभी तय नहीं कर सकी है। इतना साफ हो गया है कि यह टेस्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में कराए जाएंगे। पुलिस को पिछले दिनों टेस्ट के लिए कोर्ट से अनुमति हासिल कर ली थी।
शहर कोतवाली के मोहल्ला ब्राह्मपुर में रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी सन्ना गुप्ता के शव आठ अप्रैल को उनके घर की रसोई में मिले थे। दोनों की नृशंस हत्या की गई थी। वारदात का खुलासा करने के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया था। घटना को चार महीने से ज्यादा हो चुके हैं। पुलिस के हाथ जब कोई ठोस क्लू नहीं लगा तो कुछ करीबियों का पॉलीग्राफी, नार्को टेस्ट कराने का फैसला लिया गया। पुलिस ने कोर्ट से टेस्ट के लिए अनुमति हासिल कर ली है।
टेस्ट के जरिए पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि कहीं गुप्ता दंपति ने जान को खतरा संबंधी कोई बात अपने करीबियों से तो नहीं की। सीओ सिटी आरएस धामा ने बताया कि टेस्ट कराने के लिए जल्द ताखीख तय कर ली जाएगी।