{"_id":"01e9edbea8dabaead86cda82adb0cc49","slug":"lucknow-will-begin-at-six-in-the-morning-bus-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को फिर सुबह छह बजे से शुरू होगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ को फिर सुबह छह बजे से शुरू होगी बस सेवा
बदायूं।
Updated Sat, 13 Feb 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी तक जिले से जाने वाली एक मात्र बस सेवा का समय फिर से बदल दिया गया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि बस की आय बेहतर न आने की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए ही बस के समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
जिले से लखनऊ जाने के लिए 14 जनवरी को सुबह छह बजे से बस सेवा का शुभारंभ सांसद धर्मेंद्र यादव ने की थी, लेकिन करीब दो सप्ताह संचालन होने के बाद भी बस की आय काफी कम रही। इससे चिंतित रोडवेज के अधिकारियों ने इसके समय में फेरबदल कर दिया। इससे आय और भी कम हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ केंद्र प्रभारी मनोहर लाल ने बताया कि लखनऊ जाने वाली बस सुबह छह बजे डिपो से निकलकर दातागंज कटरा, शाहजहांपुर, सीतापुर और लखनऊ के केसरबाग बस डिपो पर जाएगी। यहां पर करीब दो घंटे तक रुकने बाद बस लखनऊ से पांच बजकर 40 मिनट पर चलेगी।
विज्ञापन