फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lover couple tried to kill in Badaun one died

ये कैसी दीवानगी: जीजा की बहन से दिल लगा बैठा लड़का, प्रेम विवाह करने के बाद ऐसे मोड़ पर ले आई जिंदगी, उठाया ये खौफनाक कदम

Wed, 13 Apr 2022 07:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Apr 2022 07:59 PM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जीजा की बहन से मूसाझाग थाना क्षेत्र निवासी युवक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने भागकर प्रेम विवाह भी कर लिया था। इसके बाद घर वालों ने युवती को समझाकर उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। इस पर युवती ने जहर खा लिया और युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Lover couple tried to kill in Badaun one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम दिवानी युवती ने जहर खा लिया। इसके बाद युवती के घर रह रहे भाई के साले ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों कुछ दिन पहले घर से भागकर अहमदाबाद में प्रेम विवाह कर चुके थे और खुद ही घर लौटकर परिवार वालों से शादी कराने का दबाव बना रहे थे। रिश्तों की उलझन की खातिर दोनों परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे। मंगलवार को जब युवती की दूसरी जगह शादी तय कर गोद भराई कराई गई तो दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया। युवती की हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


18 वर्षीय युवक बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी था। उसकी बहन का विवाह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। वह अपनी बहन के घर आता-जाता था। जानकारी के अनुसार करीब छह महीने से युवक का अपनी बहन की ननद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था तब से उसका जीजा के घर आना-जाना बढ़ गया था। कभी-कभी दो-चार दिन रुककर ही अपने घर लौटता था। बताते हैं कि करीब पंद्रह दिन पहले युवक युवती को अहमदाबाद ले गया था। वहां दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।

विज्ञापन

Lover couple tried to kill in Badaun one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

युवती के घरवालों ने दूसरी जगह उसकी तय कर दी है शादी
युवती के परिवार के मुताबिक पांच दिन पहले परिवार वाले युवती को समझाकर घर ले आए और उसकी शादी सहसवान इलाके में तय कर दी। इसकी सूचना पर सोमवार को युवक फिर उसके घर पहुंच गया। मंगलवार को युवती की गोदभराई हुई। उस वक्त तमाम रिश्तेदार मौजूद थे। शाम के समय रिश्तेदार अपने घर लौट गए, लेकिन युवक वहीं रुक गया। रात करीब आठ बजे युवक और युवती ने अपने परिवार वालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हुए।

उन्होंने दोनों की शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद युवती ने जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी, तब घर वालों को इसकी जानकारी हुई। परिवार वाले तुरंत उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए। इधर, युवक बहाने से घर से निकल गया और गांव के बाहर जाकर उसने दुपट्टे के सहारे लटकर जान दे दी। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं युवती की हालत में सुधार होने पर उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। उसने अपने बयान में प्रेम विवाह करने का दावा भी किया है। हालांकि किसी पक्ष ने कार्रवाई कराने से इनकार किया है।

ये बोले जिम्मेदार
नगर पुलिस अधीक्षक प्रवीन सिंह चौहान का कहना है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते युवती ने जहर खा लिया और युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। युवती ने अपने बयानों में कहा है कि उसने युवक से प्रेम विवाह किया था, लेकिन इसके साक्ष्य नहीं मिले हैं। युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed