फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Loot with youth in roadways bus

दोस्त के तिलक में जा रहे युवक को नशा देकर लूटा

Tue, 06 Feb 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 06 Feb 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
Loot with youth in roadways bus
up roadways
दिल्ली में पेंट का काम करने वाले हरदोई जिले के युवक को रोडवेज बस में नशा देकर लूट लिया गया। उसके सिर में चोट लगी हुई थी। वह अपने दोस्त के तिलक समारोह में घर आ रहा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अमर उजाला टीम ने उसके परिवार को सूचना पहुंचाई तो वहां से परिवार वाले बदायूं रवाना हो गए। 
विज्ञापन

मंगलवार सुबह किसी बस के स्टाफ ने एक बेसुध युवक को चुपचाप रोडवेज बस स्टैंड पर डाल दिया। युवक के सिर में चोट लगी थी। लग रहा था कि वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ है। रोडवेज चौकी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। दोपहर में उसे होश आया। स्टाफ ने उसे अस्पताल पुलिस चौकी भेजा। यहां पुलिस और मीडिया को उसने लड़खड़ाती जुबान में बताया कि वह हरदोई जिले के सुरसा थाना अंतर्गत गांव अशरफाबाद का निवासी छोटू पुत्र रामनरेश यादव है।
विज्ञापन

बताया कि वह दिल्ली में स्प्रे पेंट का काम करता है। सोमवार को वह नए कपड़े, 18 हजार रुपये और बारह हजार रुपये का मोबाइल लेकर बदायूं आ रहा था। आज सीतापुर से उसकी लगुन आने वाली है। घरवाले उसका इंतजार देख रहे होंगे, उसे जल्दी से वहां पहुंचा दिया जाए। पुलिसकर्मियों ने कुछ फोन घुमाए पर छोटू के घर का पता नहीं खोज पाए। उसे फिर से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बाद में अमर उजाला टीम ने हरदोई कार्यालय के जरिये छोटू के घरवालों तक यह सूचना पहुंचाई। वहां से पता लगा कि छोटू की लगुन नहीं है। सोमवार को उसके दोस्त मनीष की लगुन थी। इसमें उसे शामिल होना था। काफी इंतजार के बाद भी वह नहीं आया, तब से परिवार के लोग उसे खोज रहे थे। उसके पिता रामनरेश ने बताया कि वह लोग बदायूं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed