{"_id":"6016fec58ebc3e08be41798a","slug":"loot-badaun-news-bly4356519131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी निकला लूट का साजिशकर्ता, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी निकला लूट का साजिशकर्ता, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/बिल्सी। बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी के घर में लूट कराने वाला और कोई नहीं बल्कि एक कपड़ा व्यापारी निकला। उसकी ही दुकान पर बैठकर लूट की योजना बनाई गई थी। ये लूट शुक्रवार शाम को होनी थी लेकिन उस दिन व्यापारी ने दुकान जल्दी बंद कर दी। पकड़े दो बदमाशों को जेल भेज दिया गया है, जबकि साजिशकर्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
शनिवार शाम सात बजे मोहल्ला नंबर एक निवासी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान व्यापारी अजीत कुमार जैन के घर में चार बदमाश घुसे थे। उन्होंने अजीत और उनकी मां को बंधक बनाकर उनके मुंह पर टेप चिपका दी और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया था। नकदी समेत आठ लाख के आभूषण लूट लिए। भागते समय लोगों के सहयोग से पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम विकास माहेश्वरी निवासी मोहल्ला नंबर पांच और आलम निवासी मोहल्ला नंबर चार बिल्सी बताये। जबकि आतिफ निवासी मोहल्ला नंबर चार और शानू उर्फ शनुआ निवासी मोहल्ला भट्ठी टोला शहबाजपुर सहसवान फरार बताए।
विकास और आलम ने बताया कि उन्होंने इससे पहले लूट नहीं की लेकिन ये योजना नगर के एक कपड़ा व्यापारी ने बनाई थी। उसके पिता की बाइक एजेंसी है। कपड़ा व्यापारी पर आठ लाख रुपये कर्ज था जिसे चुकाने को लूट कराई। शुक्रवार शाम भी वे लोग लूट करने गए पर तब तक दुकान बंद हो गई थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कपड़ा व्यापारी को भी दबोच लिया है। उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। जबकि विकास और आलम को जेल भेज दिया गया है। फरार बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी हैं। उन्हें तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
तो इतनी जल्दी कर लिया बंटवारा
शनिवार रात पकड़े गए विकास माहेश्वरी और आलम की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक तमंचा,चाकू, लूटे गए ढाई लाख रुपये, सात चूड़ी, एक अंगूठी, एक चेन, दो सिक्के बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक बाकी माल फरार बदमाश लेकर भाग गए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बदमाशों ने इतनी जल्दी माल का बंटवारा कैसे कर लिया।
पैदल भागने से पकड़े गए बदमाश
बिल्सी में लूट करने वाले बदमाश पैदल भागने से पकड़े गए। वह व्यापारी के घर से निकलकर भागे तो मोहल्ले वालों ने शक में बदमाशों को पीछा किया। कुछ लोगों ने व्यापारी के घर जाकर देखा तो परिवार के मुंह पर टेप लगा देख वह दंग रह गए। अगर बदमाश वाहन से आए होते तो शायद नहीं पकड़े जाते।
लॉकडाउन की मंदी और अय्याशी में कर्ज बढ़ा तो बने लुटेरे
आरोपी विकास माहेश्वरी मोबाइल की दुकान चलाता था। लॉकडाउन में दुकान मंदी पड़ी तो उसने यूट्यूब चैनल के लिए एक हरियाणवी गाना बनाया। उसमें काफी खर्चा भी हुआ। कपड़ा व्यापारी भी उसमें शामिल था। वे गाने की हीरोइन से मिलने जाते थे। अय्याशी की भी बात सामने आई है, जिससे कर्जा बढ़ता चला गया। इसमें कपड़ा व्यापारी के ऊपर दस लाख और विकास के ऊपर डेढ़ लाख रुपये कर्ज हो गया। कपड़ा व्यापारी ने अपनी पत्नी के आभूषण बेचकर दो लाख रुपये चुकता कर दिए थे लेकिन आठ लाख रुपये कर्ज रह गया था। इससे उन्होंने ये रास्ता चुनकर कर्ज चुकाने का फैसला लिया।
बहजोई में होनी थी एक और चोरी
बदमाशों ने बताया कि इस लूट के बाद बहजोई में लूट करने की योजना बनाई गई थी। वह कपड़ा व्यापारी के साथ एक दुकान भी देख आए थे। उन्होंने जो दिन बताया है, उस दिन की लोकेशन भी ट्रेस हुई है। शुक्रवार रात इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी की दुकान पर गए थे। वो भी लोकेशन ट्रेस हो गई है।
पिता ने कहा था- इनके साथ बनेगा अपराधी
साजिशकर्ता कपड़ा व्यापारी के पिता ने उसे समझाया भी था कि इनके साथ रहोगे तो अपराधी बन जाओगे। ये अपराधी जैसे लगते हैं लेकिन उन्हें क्या पता था कि असली आरोपी तो उनका बेटा था। वही लूट की योजना बना रहा था, जबकि बाकी उसके कहने पर घटना को अंजाम दे रहे थे।
शनिवार रात मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। इसमें एक और नाम निकलकर सामने आया है। वह कपड़े की दुकान चलाता है। उसी ने योजना बनाई थी। उससे पूछताछ चल रही है। फरार बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।- अनिरुद्घ सिंह, सीओ बिल्सी