{"_id":"5e0e3a728ebc3e87c11d78af","slug":"loot-badaun-news-bly390464226","type":"story","status":"publish","title_hn":"उघैती में दिनदहाड़े सराफा और आलू व्यापारी से लूट से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उघैती में दिनदहाड़े सराफा और आलू व्यापारी से लूट से सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती। थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर बदमाशों ने बृहस्पतिवार दिनदहाड़े लूट की दो दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम दिया। बरौलिया बाजार में बदमाशों ने आलू व्यापारी से 10 हजार रुपये लूट लिए। दूसरी घटना सराह बरौलिया रोड पर धनेटा-सराह बरौलिया के बीच हुई। यहां चार बदमाशों ने सराफा व्यापारी से 15 हजार नकदी और करीब 40 हजार रुपये के जेवर लूट लिए। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
उघैती के गांव भिलौलिया का रहने वाला श्याम सिंह आलू व्यापारी है। बृहस्पतिवार को वह बरौलिया साप्ताहिक बाजार में आलू बेचने आया था। दिन में करीब 12 बजे दो बदमाशों ने मारपीट कर श्याम सिंह से 10 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पीटा भी। इस मामले में पुलिस ने बरौलिया के जंगल से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। उघैती कस्बे के रहने वाले गर्गाचार्य सराफा व्यापारी हैं। गिरवीं-गांठे का काम भी करते हैं। उनकी मेन बाजार में दुकान है। बृहस्पतिवार को वह कुछ जेवरों को ठीक कराने बिसौली जा रहे थे। रास्ते में धनेटा-सराह बरौलिया के बाद सशस्त्र चार बदमाशों ने घेरकर बाइक रोक ली। बदमाशों ने गर्गाचार्य से 15 हजार रुपये नकदी और करीब 40 हजार रुपये के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।