फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   " Lohia Housing selection Out of 28 ineligible

लोहिया आवास चयन में निकले 28 अपात्र

Sat, 23 May 2015 08:02 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Sat, 23 May 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत किशोरपुर में लोहिया आवासों की चयन सूची की क्रास चेकिंग में 28 अपात्र लोगों के नाम दर्ज होने का खुलासा हुआ है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि गहनता से जांच हो तो और भी अनेक अपात्र सामने आ जाएंगे। बता दें लोहिया ग्राम किशोरपुर में सत्ता के नजदीकी गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर लोहिया आवासों की सूची बनाई गई है। ग्राम प्रधान नीरज सिंह को तमाम प्रयासों के बावजूद सूची दिखाई तक नहीं गई। इसी पर भावुक होकर उन्होंने एसडीएम के सामने इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसके अलावा ग्राम विकास के कार्यों में बेवजह अडंगा डालने ग्राम प्रधान ने पैसे लेकर अपात्रों का लोहिया आवास में चयन करने का आरोप लगाया था। अमर उजाला ने 21 मई को ये प्रकरण जोरदार ढंग से उठाया था। इस पर डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। उन्होंने पहले खंड शिक्षा अधिकारी समरेर विजय वीरेंद्र सिंह से जांच कराई। बाद में तहसीलदार सतीश कुमार को जांच के लिए गांव भेजा। दोनों अधिकारियों ने एसडीएम को अपनी रिपोर्ट पेश की है। इसमें 68 आवासों के चयन में 28 लाभार्थी अपात्र निकले। कबूलन पत्नी असमत खां के पास पक्का मकान और 25 बीघा कृषि भूमि है। इनका नाम भी सूची में है। इमराना पत्नी सईद खां, ऊषा पत्नी मेहरबान, ईश्वरवती पत्नी मुन्नालाल, प्रेमवती पत्नी नरसिंह, दिलकिश पत्नी जहीर, मसूदा बेगम पत्नी तहसीन खां, काफरून पत्नी नत्थू खां, तारा बेगम पत्नी मोहम्मद हसन, हाशमीन पत्नी नूर अहमद और हजारा बेगम पत्नी तकीर अहमद आदि 28 अपात्रों की सूची एसडीएम को सौंपी गई है। इन लोगों के गांव में पक्के मकान हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत है। ग्राम प्रधान नीरज सिंह ने बताया कि गांव में गरीबों की संख्या काफी है। मगर, आवास चयन में उनकी तरफ ध्यान तक नहीं दिया गया। खंड विकास अधिकारी समरेर ने बताया कि नई सिरे से सूची बनाई जाएगी। एसडीएम ओपी तिवारी ने कहा कि आवासों के चयन की सूची गांवों के सार्वजनिक स्थल पर चस्पा की जाए। जिसे हर व्यक्ति आसानी से पड़ सके। तभी योजना में पारदर्शिता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed