फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lohia awas yojna shuts down by UP Govt

380 लाभार्थियों को नहीं मिली दूसरी किस्त, लोहिया आवास योजना बंद

Tue, 01 Aug 2017 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Tue, 01 Aug 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
Lohia awas yojna shuts down by UP Govt
infrastructure

सपा सरकार की डॉ.राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना को मौजूदा सरकार ने खत्म कर दिया है। पांच साल में जिले में योजना के तहत 3677 आवास बने हैं, जबकि 380 लोगों के आवास अधूरे हैं। इनकी दूसरी किश्त मिलनी बाकी है।अधिकारियों का कहना है कि शासन से धनराशि जल्द मिलने की उम्मीद है। पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने गरीबों को आवास देने के लिए डॉ.राममनोहर लोहिया आवास योजना चलाई थी। इस योजना की समयावधि 31 मार्च को खत्म हो गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस योजना को खत्म कर दिया है। इस संबंध में  प्रदेश के अपर मुख्य सचिव समग्र ग्राम विकास नवतेज सिंह ने डीएम को पत्र भेजा है। योजना बंद होने से उन लोगों की चिंताएं बढ़ गईं हैं जिन्हें अभी पूरी धनराशि नहीं मिली है। विकास विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पांच साल के अंदर जिले में 3677 लोगों के आवास बने हैं। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 852 लोगों को इस योजना के तहत चिह्नित किया गया था इनमें 472 लोगों को दूसरी किश्त मिल गई थी। बाकी 380 लोगों को पहली किश्त ही मिल सकी है। पहली किश्त के लिए 11 करोड़ 70 लाख 50 हजार रुपये मिले और दूसरी किश्त में जिले को साढ़े छह करोड़ रुपये मिले थे। योजना बंद होने के बाद उन 380 लाभार्थियों की चिंता बढ़ गई है जिनको दूसरी किश्त नहीं मिली है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed