फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lockdown in Baduan

लॉकडाउन: शहर की सड़कें हुई सूनी, सीमाएं सील, पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग

Fri, 24 Apr 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in Baduan
बदायूं। 25 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन शुरू हुआ था। यहां शुरूआत में कोरोना का कोई संक्रमित सामने नहीं आया तो लोगों को जरूरी सामान खरीदने की छूट थी। मगर जिले में कोरोना संक्रमित निकलने शुरू हुए तो संख्या बढ़ती गई। अभी जिले में कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित हैं। कोरोना संक्रकितों की संख्या बढ़ने के साथ पुलिस-प्रशासन भी सख्त होता चला गया। शहर के जालंधरी सराय इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित करने के साथ पूरे शहर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर में पिछले दो दिनों से ज्यादा ही सख्ती बरती जा रही है। कंटेन्मेंट जोन और हॉटस्पॉट इलाकों में लोगों का घर से निकलना पूरी तरह बंद है। उनके आसपास इलाके बैरियर लगाकर सील कर दिए गए हैं। पुलिस ने शहर में एक रास्ता भी ऐसा नहीं छोड़ा, जहां लोग अंदर आ जा सकें। डीएम के स्पष्ट निर्देश हैं कि हॉटस्पॉट इलाकों में लोग अपने घरों में रहें। जरूरत की चीजें उनके घर पहुंच जाएंगी। छूट के नाम पर किसी को कोई रियायत नहीं है। हॉटस्पॉट इलाकों में मेडिकल स्टोर तक बंद हैं। जरूरी सामान और दवाएं आदि होम डिलीवरी किया जा रहा है। सख्ती शहर और सहसवान इलाके में सबसे ज्यादा है। शहर में बुधवार से अभियान चलाकर सड़क पर टहलने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। गुरुवार सुबह तक शहर की सीमाओं मीरा जी चौकी, श्यामनगर, पुरानी चुंगी, मीरा सराय आदि स्थानों पर नए बैरियर लगा दिए गए। सभी स्थानों पर पुलिस तैनात है। बाकी शहर में पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। इससे शहर सुनसान हो गया है। कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं कटाई को छूट
ग्रामीण इलाकों में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। जिला प्रशासन ने इतनी छूट दी है कि किसान आराम से अपनी फसल उठा सकें। इसके लिए सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है। किसान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गेहूं कटाई, निकासी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बफर जोन से बाहर इलाकों में खाद बीज की छूट
जिले में जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनसे पांच किलोमीटर दूर तक कंटेन्मेंट और बफर जोन बनाए गए हैं। इनके बाहर के इलाकों में किसानों को खाद, बीज, पशुओं का आहार और खेती से संबंधित जरूरी सामान खरीदने की छूट है।

हॉटस्पॉट एरिया में कोई छूट नहीं है। बाकी ग्रामीण इलाकों में किराना, मेडिकल स्टोर और कृषि से संबंधित जरूरी सामान की बिक्री के लिए छूट दी जा रही है। इस छूट का समय निश्चित नहीं किया गया है, लेकिन कई बातों का ध्यान रखना होगा। कोई वाहन लेकर नहीं जाएगा। हॉटस्पॉट इलाकों के अलावा नगर पालिका, नगर पंचायतों में भी कोई छूट नहीं है। लॉकडाउन का पूर्णतया पालन अनिवार्य है। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed