{"_id":"5ea1cd2c8ebc3e907a6fd49a","slug":"lockdown-in-baduan-badaun-news-bly4036143141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में नहीं पहुंचे फुटकर सब्जियों के खरीददार, मॉस्क पहने नजर आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में नहीं पहुंचे फुटकर सब्जियों के खरीददार, मॉस्क पहने नजर आए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में लगने वाले थोक की सब्जियों के बाजार में गुरुवार को नजारा ही बदल गया। एक दिन पहले फुटकर के खरीददारों की भीड़ पर पुलिस ने डंडे फटकारे तो अगले दिन सब्जी विक्रेताओं की संख्या भी काफी कम रही। यहां तक कि खरीददार भी कम ही पहुंचे। जो लोग मंडी में दिखे, वह मॉस्क लगाए थे। गेट पर सुरक्षाकर्मियों को भी किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
रोज की तरह गुरुवार को भी मंडी परिसर में थोक का सब्जी बाजार तड़के करीब चार बजे ही लग गया। मंडी गेट से गार्डों ने उन्हीं लोगों को अंदर प्रवेश दिया जो सब्जियों को लेकर आए थे। इसके बाद गली-मोहल्लों में फेरी लगाकर ठेलों से सब्जी बेचने वालों को प्रवेश मिला लेकिन जो लोग थैले आदि लेकर रोजाना घरेलू इस्तेमाल के लिए सब्जियां खरीदने को आगे बढ़े, उन्हें गेट से ही बैरंग लौटा दिया गया। अन्य दिनों के मुकाबले गुरुवार को खरीददारों समेत विक्रेताओं की करीब 40 फीसदी संख्या कम रही। बता दें कि बृहस्पतिवार को सीओ सर्वेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने थोक की मंडी में चेकिंग की तो फुटकर के खरीददारों की सर्वाधिक भीड़ मिली थी। इसके बाद पुलिस फोर्स ने डंडे फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान ऐसे कुछ लोगों पर भी डंडे पड़ गए जो सब्जियों के थोक के कारोबारी थे। इधर, मंडी सचिव आरके तिवारी ने बताया कि पिछले सप्ताह से ही सब्जियों के फड़ दो मीटर के फासले से लगवाए जा रहे हैं। ताकि खरीददार भी एक-दूसरे से दूरी बनाए रखें। सचिव ने थोक के कारोबारियों को निर्देशित कर दिया है कि मंडी में अगर कोई फुटकर खरीददार आ भी जाए तो उसे सब्जी नहीं बेची जाएं। इसके लिए गली-मोहल्लों में सब्जियों के ठेले पहुंच रहे हैं।
आढ़त में पानी, साबुन और सैनिटाइजर रखना अनिवार्य
उझानी। मंडी समिति में इन दिनों किसानों से अनाज की सीधे खरीद के लिए व्यवस्था की गई है। इसके लिए मंडी प्रशासन की ओर से आढ़तियों को पास बनाकर दिए गए हैं। सचिव आरके तिवारी ने बताया कि प्रत्येक आढ़त पर पानी की बाल्टी, हाथ धोने का साबुन और सैनिटाइजर रखना अनिवार्य है। साथ ही किसानों से भी कहा गया है कि वह अनाज बेचने मंडी आए तो मॉस्क लगा होना चाहिए। मॉस्क उपलब्ध नहीं होने पर गमछे का इस्तेमाल कर सकते हैं।