{"_id":"5e9dd5518ebc3ed53b0531ea","slug":"lockdown-effect-badaun-news-bly4032934135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूंः पूरा शहर सील होने से दूध और सब्जियों की किल्लत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूंः पूरा शहर सील होने से दूध और सब्जियों की किल्लत शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर कोरोना के मामले में हॉटस्पॉट बनने के बाद पुलिस-प्रशासन ने लॉकडाउन को लेकर सख्ती बड़ा दी है। सड़कों पर जगह-जगह बैरीकेडिंग लगा दी गई हैं। इस बीच दूध और सब्जियों की किल्लत होने लगी है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके घरों में छोटे बच्चे हैं।
शहर में अब तक कोरोना के आठ पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैँ। सबसे ज्यादा मामले जालंधरी सराय मिले हैं। सोमवार को पुलिस ने दूध विक्रेताओं को हॉटस्पॉट इलाके में नहीं घुसने दिया। सभी को बैरियर से लौटा दिया गया। इक्का-दुक्का सब्जी वाले किसी तरह अंदर पहुंच गए तो पुलिस ने डंडे फटकार कर भगा दिया। सोमवार को शहर भर में सभी तरह की दुकानें बंद रहीं। सुबह-शाम जरूरी चीजें खरीदने के लिए दी जाने वाली छूट पर भी पाबंदी रही। दूध और सब्जियों की सप्लाई बंद होने से लोग परेशान रहे। दरअसल, डीएम कुमार प्रशासन ने रविवार को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के पास छोड़कर सभी तरह के पास निरस्त कर दिए हैं। नए पास भी अभी जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में समस्या बढ़ती जा रही है। लोग डिब्बा बंद दूध खरीद रहे हैं।