फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in budaun

लॉकडाउन तोड़ना पड़ा भारी, 23 गिरफ्तार, तीन जेल गए

Thu, 02 Apr 2020 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in budaun
बदायूं। कोरोना वायरस जंग लड़ रहे पुलिस-प्रशासन के अफसर लॉकडाउन का पूरा पालन कराने को हर तरीका अपना रहा है। अब तक दर्जनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और सैकड़ों गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बावजूद इसके लोग बेवजह सड़क पर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। डीएम कुमार प्रशांत के मुताबिक गुरुवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 23 लोग गिरफ्तार किए। इनमें तीन लोगों को जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों को थाने से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर लोगों को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर ओमकार सिंह के मुताबिक जिम्मी चौक निवासी मुनाजिर हुसैन पुत्र लाजिम हुसैन, मोहल्ला नागरान निवासी ताबिश पुत्र रईस अहमद और कबूलपुरा खारा कुआं निवासी मुस्लिम पुत्र अली औसत सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और भ्रामक सूचना दे रहे थे। आरोप है कि इससे शहर का माहौल खराब होने का अंदेशा था। इस पर तीनों को शांति भंग की आशंका के तहत गिरफ्तार कर लिया। उन तीनों के खिलाफ धारा 151 के तहत लिखा पढ़ी कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां से मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इधर, बिनावर पुलिस ने सड़क पर घूमने वाले बिनावर निवासी हरिओम सिंह पुत्र संतोष सिंह, देवरीजीत निवासी रोहित पुत्र यशपाल सिंह, फखरुद्दीन पुत्र जफरुद्दीन, राजेश कुमार पुत्र छोटेलाल, निसार पुत्र इमामुद्दीन और ददमई निवासी ब्रजलाल पुत्र मानसिंह पकड़े गए हैं। वहीं मूसाझाग पुलिस ने थलिया नगला निवासी सफीरुद्दीन पुत्र निहालुद्दीन, फतेहपुर निवासी कमल पुत्र होती और अमन पुत्र कालीचरन के खिलाफ धारा 188, 269 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, उझानी पुलिस ने मानकपुर छोटी मस्जिद के पास से सबील अहमद पुत्र अकील अहमद, शोएब पुत्र अफसर, अरबाज पुत्र नौशाद, राशिद मियां पुत्र लल्ला खां, शमी खां पुत्र सहजुल खां को गिरफ्तार किया है। वहीं अलापुर पुलिस ने शमशुल कमर पुत्र ताहब्बर हुसैन को गिरफ्तार किया है। जबकि जरीफनगर पुलिस ने छह वाहन सीज, दस बाइक के चालान किये हैं। एक हजार रुपये समन शुल्क वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed