फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Baduan

ग्रामीण अंचलों के बाजार में जाम.. कहीं कोरोना न कर दे जीना हराम

Tue, 12 May 2020 08:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Baduan
बदायूं। पुलिस प्रशासन की सुस्ती के चलते ग्रामीण अंचलों के बाजार में भीड़ जुट रही है। यही नहीं कई जगह तो जाम के हालात हो जा रहे हैं। इसके कारण कोरोना वायरस के फैलने का खतरा मंडराने की आशंका है। यहां सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार, कस्बों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। पुलिस कभी कभार लोगों के साथ दुकानदारों को हिदायत देती है लेकिन फिर माहौल उसी तरह हो जाता है। मंगलवार को दहगवां के बाजार में भीड़ और वाहनों की वजह से कई बार जाम लगा। कुंवरगांव में बैंक शाखा के बाहर बेतरतीब सैकड़ों लोग जुटे रहे। ककराला, अलापुर, इस्लामनगर जिले के तमाम कस्बों में भी यही हाल है।
विज्ञापन

मुंह को ढंकने के लिए न मास्क और न ही कोई कपड़ा
हालात को देखकर लगता है कि देहात के लोगों में कोरोना के प्रति गंभीरता नहीं है। बाजारों में जमघट, सामाजिक दूरी का दरकिनार होना तो यही दर्शा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग न तो मास्क और न ही किसी कपड़े का इस्तेमाल कर रहे। सरकार गांवों में कोरोना न फैले इसके लिए गंभीर भी है।
विज्ञापन

बैंकों में बाहर हालात और भी खराब
बैंकों के बाहर बेतरतीब भीड़ देखकर समझा जा सकता है कि कोरोना, लॉकडाउन और सामाजिक दूरी को लेकर लोग कितने सजग हैं। बैंकों शाखाओं, ग्राहक सेवा केंद्रों, जनसेवा केंद्रों पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया जा रहा। लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। मजिस्ट्रेट भी भ्रमण कर रहे हैं पर कुछ स्थानों पर लोग गंभीर नहीं है और सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed