फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Baduan

लॉकडाउन: दो दिन बाद खुला बैंक, लगी लंबी कतार

Mon, 11 May 2020 10:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Baduan
बदायूं। दो दिन बाद बैंक सोमवार को खुले तो लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ इस कदर भी बैंक के बाहर तक लाइन लग गई। इस दौरान सामाजिक दूरी दरकिनार हुई तो पुलिस पहुंच गई और सख्ती करके सभी के बीच दूरी बनाई। इसके बाद बैंक में एक-एक करके ही लोगों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की बढ़ती चेन को रोकने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 25 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद में दो बार और लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया। जो 17 मई को पूरी हो रही है। इसकी वजह से मजदूर वर्ग के आगे रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया। इसको देखते हुए सरकार ने जनधन योजना के तहत मदद के लिए खातों में 500 रुपये दिए। ताकि इन रुपये को निकालकर जरूरत का सामान खरीद सके। खातों में धनराशि पहुंचने की सूचना पर लोगों ने बैंकों की ओर रुख कर दिया। हालात यह रहे कि दो दिन छुट्टी रहने के बाद सोमवार को जब बैंक खुला तो सड़कों पर लंबी-लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

सीन एक
शहर के गांधी ग्राउंड के पास में प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक हैं। यहां पर सुबह नौ बजे से लोगों ने पहुंचकर रुपये निकलने के लिए लाइन लगाना शुरू कर दिया। सुबह के दस बजते-बजते यहां पर करीब 100 लोग लाइन में लग चुके थे। ऐसे में यहां पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर महिला एसओ दलबल के साथ यहां पर पहुंचीं और महिलाओं को दूरी के हिसाब से लाइन में लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन दो
लावेला चौक के पास में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य ब्रांच है। यहां पर सामान्य दिनों में हमेशा भीड़ रहती है। ऐसे में लॉकडाउन में रुपये निकलने वालों की और भी ज्यादा लंबी लाइन लग गई। हालांकि यहां पर कर्मचारी तेजी से काम करते हुए नजर आए। भीड़ को लाइन में लगाने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।
मेडिकल स्टोर पर लगी भीड़
लावेला चौक के पास जो मेडिकल स्टोर है। वह हॉटस्पॉट इलाकों में शुमार है। इससे प्रशासन ने यहां के मेडिकल स्टोर को दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन मेडिकल स्वामी को होम डिलीवरी के पास मुहैया कराए हैं। ताकि लोगों जरूरत की दवाएं फोन कॉल पर उपलब्ध कराएं। लेकिन कुछ मेडिकल स्टोर स्वामी सुधरने का नाम नहीं ले रहें। वे दुकान खोलकर दवाएं बेच रहे हैं। इससे वहां पर भीड़ लग रही है।

कचहरी खुली तो अधिवक्ता के साथ पहुंच लोग
करीब डेढ़ महीने के बाद में कचहरी खुलने की चर्चा पर सुबह से ही लोग अधिवक्ताओं के बिस्तर पर पहुंचना शुरू हो गया। इससे वहां पर भीड़ लगने लगी। ऐसे में वहां पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा था। हालांकि अधिवक्ताओं द्वारा मास्क का उपयोग अवश्य हो रहा है। लेकिन बाहर से आने वाले अधिकांश लोग यूं ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed