{"_id":"5ea1cde78ebc3e908f685f07","slug":"lockdown-break-in-baduan-badaun-news-bly403614658","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में महिला कर्मचारियों संग कार में घूमना बैंक अधिकारी को पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में महिला कर्मचारियों संग कार में घूमना बैंक अधिकारी को पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लॉकडाउन में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर से जुड़े विशेष लोगों को प्रशासन की तरफ से पास जारी किए गए हैं। कुछ लोग इस सुविधा का दुरुपयोग कर रहे हैं। बुधवार को दोपहर में लावेला चौक के पास एक बैंक अधिकारी की गाड़ी पुलिस ने पकड़ी। उसमें अधिकारी के साथ तीन महिला कर्मचारी भी थीं। पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसकी वजह से पुलिस ने उनकी गाड़ी का चालान कर दिया।
प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की थी। साथ ही सभी लोगों से घरों में रहने की अपील की। लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य, बैंक कर्मी, सब्जी और दूध सहित जीवनोपयोगी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए पास जारी किए गए। लेकिन कुछ लोगों ने इस पास का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया।
कई लोग पास जारी होने के बाद में सड़कों पर घूमने निकल पड़ते हैं। इसको देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने निर्देश दिए हैं कि ऐसा कोई भी वाहन दिखाई दे, जो अपने निर्धारित रूट के जगह अन्य जगह पर जा रहा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।