फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Baduan

जिलों की सीमाएं सील फिर भी दूसरे जिलों से गांव पहुंच रहे लोग, सामाजिक दूरी दरकिनार

Fri, 03 Apr 2020 06:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Baduan
बदायूं। कोरोना वायरस से जंग को लागू लॉकडाउन को 10 दिन बीत चुके हैं। अधिकांश लोग ऐसे हैं जो लॉकडाउन और संक्रमण के खतरे को लेकर सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण के दौरान सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। वहीं, सीमाएं सील होने के बाद भी दूसरे राज्यों से पैदल चलकर मजदूरों के लौटने का सिलसिला अब भी जारी है। कुछ स्थानों पर आस्था भी लॉकडाउन पर भारी पड़ रही है। जिले के अलग-अलग इलाकों से आईं यह तस्वीरें लॉकडाउन की हकीकत को बयां कर रही हैं।
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर नजर नहीं आ रही सामाजिक दूरी
मूसाझाग। गांव मचलई में शुक्रवार को राशन वितरण के दौरान जिस तरह के हालात नजर आए वह कोरोना से जंग में बाधा का संकेत देते हैं। राशन की दुकान पर कार्डधारकों ने सामाजिक दूरी को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया। ग्रामीण मास्क का इस्तेमाल करते भी नजर नहीं आए। कोटेदार ने भी राशन वितरण के दौरान जरूरी नहीं समझा कि वह राशन वितरण के दौरान ऐसी व्यवस्था करे कि ग्रामीण आपस में उचित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से अब भी पैदल लौट रहे मजदूर
दबतोरी। दूसरे राज्यों में मजदूरी करने वाले लोगों के लिए भले ही जगह-जगह शेल्टर होम की व्यवस्था की गई है। सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके बाद भी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में काम करने वाले मजदूरों, फैक्ट्री श्रमिकों का अपने घरों को लौटने का सिलसिला जारी है। इनको शेल्टर होम में रोकने की व्यवस्था नहीं हो पा रही। दबतोरी क्षेत्र में शुक्रवार को दूसरे राज्यों से पैदल चलकर काफी संख्या में मजदूर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोरी नगला में लॉकडाउन पर आस्था पड़ी भारी
कादरचौक। गांवों में लोग लॉकडाउन को लेकर ज्यादा संजीदा नहीं दिख रहे हैं। दरअसल, गांवों में बार-बार पुलिस भी नहीं पहुंच पाती। ऐसे में लोग भी भीड़ लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को कादरचौक के गांव जोरी नगला में लॉकडाउन पर आस्था भारी पड़ गई। पुलिस की अनदेखी के चलते खजुरिया देव स्थान पर पूजा-अर्चना करने के लिए दर्जनों महिलाएं पहुंच गईं। इनको किसी ने नहीं रोका।

सीमाएं सील फिर भी एक जिले से दूसरे जिले में पहुंच रहे लोग
इस्लामनगर। लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। पैदल चलकर दूसरे राज्यों या जिलों से आने वाले मजदूरों को रोकने के लिए शेल्टर होम बनाए गए हैं। जहां रहने के साथ खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद लोग एक जिले से दूसरे जिले में पहुंच रहे हैं। अब भी दूसरे राज्यों से मजदूरों के पैदल ही अपने घरों को लौटने का सिलसिला जारी है। ऐसे में सीमाओं को सील करने के पुलिस-प्रशासन के दावों की हकीकत को समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed