फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Baduan

लॉकडाउन में मनमानी पड़ी भारी, सड़क पर बेवजह घूमने वाले 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 29 Mar 2020 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Baduan
बदायूं। लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग सड़क पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को जिले के अलग-अलग थानों में सड़क पर बेवजह घूमने वाले 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इनमें 87 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया है। इसके अलावा 37 बाइक सीज की गईं और सात का चालान किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वाइरस को खत्म करने के लिए समूचे देश में लॉकडाउन है। सरकार सभी जरूरी चीजें घर-घर पहुंचा रही है। कोरोना के खतरे को देखते हुए तमाम लोग लॉकडाउन का पालन भी कर रहे हैं। मगर कुछ लोग अभी सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों से पुलिस ने सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है। रविवार को भी पुलिस खासी सख्ती रही। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सुबह सभी थानेदारों को सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पूर्वाह्न 11 बजे तक लोग शहर में घूमते दिखे, लेकिन उसके बाद सख्ती शुरू कर दी गई। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम कटिन्ना के पंचायत घर में कुछ लोग लूडो खेल रहे थे, जिनमें जुगलकिशोर पुत्र ब्रजपाल को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि पंकज पुत्र हरीश, पान सिंह पुत्र वेदराम, चंद्रसेन पुत्र श्रीराम, चंद्रवीर पुत्र कृष्णपाल, अनेकपाल पुत्र रघुवीर, कुंवरपाल पुत्र तेजपाल, सुवोद पुत्र जगदीश भाग गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इधर, इस्लामनगर पुलिस ने सड़क पर घूमने वाले 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें बाद में थाने से जमानत दे दी गई। इसके अलावा पुलिस ने पुलिस ने सड़क पर घूम रहे लोगों की 14 बाइक सीज कर दीं।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना पुलिस ने फरीदपुर चकोलर निवासी जसपाल पुत्र प्रेमचंद और नरऊपसा निवासी छोटेलाल पुत्र धर्मपाल को पकड़ लिया। उनकी बाइक का चालान भी कर दिया गया। फैजगंज बेहटा पुलिस ने सड़क पर घूमने निकले संजीव, फैसल, आशिक, पंकज, अंकित, फैराज, चंद्रकेश, सतीश और शौकीन को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ धारा 188 और 179 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। उसहैत पुलिस ने रविवार को एक बाइक सीज कर दी और पांच वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed