फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Literary Ashok The reception of

साहित्यकारों ने अशोक का किया अभिनंदन

Mon, 22 Feb 2016 08:11 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 22 Feb 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
Literary Ashok The reception of

विज्ञापन
 जिले के साहित्य जगत में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। वरिष्ठ समाजसेवी, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष एवं बदायूं क्लब के जन-संपर्क सचिव अशोक खुराना द्वारा तीन भागों में संपादित साहित्यिक कृति ‘शामियाना’ को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया है।  उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को बदायूं क्लब, डॉ. उर्मिलेश जन चेतना समिति  एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में खुराना का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम  का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. एसके गुप्ता ने मां सरस्वती एवं गीतकार डॉ.  उर्मिलेश के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बदायूं क्लब की ओर डॉ. अक्षत  अशेष, डॉ. एसके गुप्ता, एवं डॉ. रामबहादुर व्यथित ने शाल ओढ़ा एवं  माल्यार्पण कर खुराना का अभिनंदन किया। क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने  कहा कि बदायूं साहित्यक उर्वरा भूमि है। खुराना ने यहां के अलावा देश-विदेश  के साहित्यकारों की कविताओं का संग्रह कर शामियाना के रूप में अद्भुत संग्रह प्रकाशित किया, जो अतुलनीय है। सचिव डॉ. अशेष ने कहा कि खुराना सच्चे मायनों में साहित्य की सेवा कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। कवि डॉ. शैलेंद्र कबीर, डॉ. रामबहादुर व्यथित एवं अहमद अमजदी ने काव्यात्मक रुप  में बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. विष्णुप्रकाश मिश्र, व्यापारी नेता  वीरेंद्र धींगड़ा, डॉ. रियाजउद्दीन सिद्दीकी, डॉ. अश्वनी कुमार यादव ने  विचार रखे। खुराना ने कहा-
विज्ञापन
विज्ञापन

फकत मेरा नहीं, ये शामियाना है बदायूं का,
मेरी कोशिश का ये अदबी खजाना है बदायूं का।  
कार्यक्रम में पोशाकी लाल रस्तोगी, धीरेंद्र टंडन, जगदीश चंद्र पांडेय, रामप्रकाश  आहूजा, डॉ. रियाजउद्दीन सिद्दीकी, चंद्र प्रकाश दीक्षित, वहीदउल्लाह खां, मुन्ने सिंह आंचल, अशोक थरेजा, गुरुचरण मिश्रा, दीपक सक्सेना, आरपी शर्मा,  रविंद्र मोहन सक्सेना, राहुल कुमार चौबे, डॉ. इसहाक तबीब, योगेंद्रपाल  मौर्य, सुरेश चंद्र जौहरी, अशोक सक्सेना, अनिल रस्तोगी, सुरेंद्र नाज आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed