{"_id":"4e2f569e4fa55647d02bc7cc01961a93","slug":"light-crises-in-villege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण के बावजूद भी नहीं मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण के बावजूद भी नहीं मिली बिजली
बिल्सी (बदायूं)।
Updated Tue, 30 Dec 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव बेहटाजवी के लोग आज भी बिजली से वंचित हैं। हालांकि गांव का विद्युतीकरण काफी पहले हो चुका है, किंतु आज तक ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई सुचारू नहीं की गई है। इस बात से खफा ग्रामीणों ने अब सांसद धर्मेंद्र यादव को पत्र भेजकर सप्लाई सुचारु कराने के लिए बिजली महकमे को निर्देशित करने की मांग की है।
सरकार हर गांव को रोशन करने की बात कर रही है, वहीं गांव बेहटाजवी के लोगों को अभी भी बिजली नसीब नहीं हो पाई है। गांव के कैलाश, ओमेंद्र, हरपाल ने बताया कि करीब दो साल पहले खंबे लगाकर लाइनों को खींच दिया गया, लेकिन आज तक गांव में ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है जिसकी वजह से वह बिजली के लिए परेशान हैं। इस बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग भी की गई है, किंतु किसी ने गौर नहीं किया है। बिजली न होने के कारण शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। गांव वालों ने बताया कि अब उन्होंने सांसद धर्मेंद्र यादव को पत्र भेजकर सप्लाई सुचारु कराने की मांग की है। कहा यदि इसके बाद भी उनकी समस्या दूर नहीं हुई तो वह आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पत्र भेजने वालों में संजय गुप्ता, अंकित गुप्ता, हरेंद्र वघेल, कालीचरन, टूवेंद्र, विष्णु आदि हैं।